BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से BDO के साथ की बैठक

by bnnbharat.com
July 31, 2020
in समाचार
बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से BDO के साथ की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य बिंदु:  बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बीडीओ,सीओ एवं थाना प्रभारी के साथ की बैठक.

बकरीद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर किया निर्देशित.

मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं, सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी पर लगायी रोक.

सोशल मीडिया पर विशेष नजर बनाए रखने का दिया निर्देश.

प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को परिस्थितियों पर विशेष नजर बनाए रखने की कही बात

सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर किया निर्देशित.

लातेहार:  बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर उपायुक्त जिशान कमर ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से ,प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त कमर ने सभी पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण तरीके से एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाए जाने को लेकर निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों का कोई धर्म नहीं होता उनका सिर्फ एक मकसद होता है तनाव एवं विवाद उत्पन्न करवाना. उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को ऐसे लोगों पर विशेष नजर बनाए रखने को लेकर निर्देशित किया.

उपायुक्त कमर ने बकरीद पर्व के दिन मस्जिद में नमाज नहीं पढ़े जाने का स्पष्ट निर्देश दिया एवं कहा कि किसी मस्जिद से सामुहिक नमाज पढ़े जाने की सूचना मिली तो संबंधित सीओ एवं थाना प्रभारी पर जबावदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त कमर ने सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी कीमत पर बकरीद पर्व पर होने वाली कुर्बानी नहीं हो इसे भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एंबुलेंस की व्यवस्था बनाए रखने समेत अन्य कई दिशा निर्देश दिए. एसपी प्रशांत आनंद ने कहा कि बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाये इसको लेकर प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों समेत प्रत्येक कर्मियों की भूमिका अहम है. उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी जबावदेही आप सभी को मिल रही है उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें.

एसपी आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस व्यक्ति से भी माहौल खराब होने की संभावना है उन पर धारा 107 के तहत कार्रवाई करें. उन्होंने 24 घंटे के अंदर एसडीओ को संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ नोटिस निर्गत करने,संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर बनाए रखने,मस्जिदों के समीप जवानों के तैनात करने,साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं पुलिस के सक्रियता बढ़ाने को लेकर निर्देशित किया. वीसी के दौरान बीडीओ,सीओ एवं थाना प्रभारी से भी बारी-बारी से प्रखंडवार जानकारी प्राप्त की एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप,अनुमंडल पदाधिकारी सागर कुमार मौजूद थे.

सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर

उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया सूचना तंत्र का बहुत बड़ा माध्यम है ऐसे में हमारी जबावदेही होती है कि कोई भी व्यक्ति ऐसा पोस्ट नहीं करें जिससे आपसी सौहार्द बिगड़े. उन्होंने सभी बीडीओ एवं थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि जितने भी ग्रुप है उनकी जानकारी लें एवं उनके ग्रुप एडमिन को संप्रदायिक सदभावना बिगाड़ने वाली कोई खबर नहीं चले इसे सुनिश्चित करने एवं ऐसा होने पर जबावदेही लेते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने साइबर सेल के माध्यम से सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखने को लेकर निर्देशित किया.

सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर किया निर्देशित

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उपायुक्त जिशान कमर ने सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देशित किया. उपायुक्त कमर ने कहा कि पर्व के माहौल में बाजार एवं दुकानों पर अधिक संख्या में लोग पहुंच रहे है ऐसे में सामाजिक दूरी का अनुपालन अति आवश्यक है. उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को बाजार एवं दुकानों पर विशेष नजर बनाए रखते हुए कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाए गए नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहादत दिवस के दौरान माओवादियों ने फिर की पोस्टरबाजी

Next Post

गढ़वा में छत से गिरा युवक, लोहे का रॉड पैर के आरपार

Next Post
गढ़वा में छत से गिरा युवक, लोहे का रॉड पैर के आरपार

गढ़वा में छत से गिरा युवक, लोहे का रॉड पैर के आरपार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d