BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
सरकारी, गैरसरकारी अस्पताल के डाॅक्टर्स, स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस होगा तैयार: डीसी
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मोरहाबादी मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर रांची समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में बैठक आयोजित की गयी. उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को तैयारी से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल-1 अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कहा कि इस बार कोविड संक्रमण को देखते हुए गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां की जायेगी. उन्होंने बताया कि इस बार सिर्फ परेड और झांकियों के प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए तैयारियां करने का निर्देश उन्होंने दिया. उपायुक्त ने कहा कि इस बार प्रभात फेरी और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे.

बैठक में कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को पेयजल आपूर्ति, वीआईपी टाॅयलेट की व्यवस्था करने का निर्देश उपायुक्त की ओर से दिया गया. पथ निर्माण प्रमंडल को मोरहाबादी की ओर जानेवाली सड़कों की मरम्मती एवं साफ सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.

कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल-1 को आगन्तुकों को गैलरी निर्माण, आयोजन स्थल पर बैरिकेटिंग, स्टेज एवं साउंड बाॅक्स के लिए टॉवर निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया.

मोरहाबादी मैदान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, संपर्क मार्गों में यातायात पुलिसकर्मियों की नियुक्ति एवं ट्रैफिक रुट बनाकर समाचार पत्रों में प्रकाशन सुनिश्चित करने का निदेश पुलिस अधीक्षक यातायात को दिया गया.

जिला नजारत उपसमाहत्र्ता को मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम, अतिथिगणों के बैठने की व्यवस्था आदि से संबंधित तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सिविल सर्जन को चिकित्सा मेडिकल कैंप की व्यवस्था और जिला अग्निशमन पदाधिकारी को मोरहाबादी में अग्निशमन की व्यवस्था करने के साथ अन्य पदाधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिये गये.

नगर निगम के पदाधिकारी को आयोजन स्थल मोरहाबादी मैदान तथा मैदान के चारों ओर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

Next Post

पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 2 से अधिक गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 2 से अधिक गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 2 से अधिक गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d