लोहरदगा: कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, किस्को में 12वीं में अध्ययनरत छात्रा लक्ष्मी कुमारी (पिता-विनोद उरांव) को उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा सम्मानित किया गया. छात्रा ने लीगल लिटरेसी क्लब क्विज में पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है.
छात्रा ने बताया कि वह भविष्य में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस बनना चाहती है. उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि बेहतर तैयारी कर इस परीक्षा में भविष्य में सफलता हासिल करें. उपायुक्त द्वारा हिंडाल्को प्रबंधन को छात्रा को यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक मदद किये जाने का निदेश दिया.
इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आंबुज्य पांडेय, वार्डन तरन्नुम नाज, शारीरिक शिक्षिका नीलीमा टेटे उपस्थित थे.

