BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने किया एसएनएमएमसीएच अस्पताल का निरीक्षण

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
उपायुक्त ने किया एसएनएमएमसीएच अस्पताल का निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

अस्पताल की व्यवस्थाओं के में दिया सुधार का निर्देश

धनबाद:- एसएनएमएमसीएच अस्पताल में कोविड जांच, टीकाकरण अभियान, ओपीडी एवं अन्य सेवाओं से संबंधित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु उपायुक्त  उमा शंकर सिंह ने आज एसएनएमएमसीएच अस्पताल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि ओपीडी में चिकित्सा हेतु आने वाले मरीजों के कोविड जांच हेतु चिन्हित स्थलों पर भीड़ दिखाई थी. साथ ही लोगों द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा था. अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी तथा उचित प्रबंधन हेतु प्रबंधकों में भी गंभीरता प्रदर्शित नहीं हो रही थी. 

उपायुक्त ने अस्पताल के अधीक्षक, प्राचार्य तथा प्रभारी चिकित्सक को बुलाकर कड़ी नाराज़गी व्यक्त की तथा स्वयं खड़े होकर सभी लोगों के बैठने की व्यवस्था, कोविड जांच का प्रबंधन एवं लोगों के बीच कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करवाया. साथ ही सभी पदाधिकारियों तथा चिकित्सकों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया की कोविड जांच हेतु सैंपल इकट्ठा करने वाले चिकित्सा कर्मियों द्वारा पीपीई किट का उपयोग नहीं किया जा रहा है. उपायुक्त ने अविलंब सभी कर्मियों को पीपीई किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा स्वयं खड़े होकर इसका अनुपालन सुनिश्चित करवाया.

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जो भी संसाधन आवश्यक है वह अविलंब उपलब्ध कराया जाएगा परंतु कोविड जांच एवं टीकाकरण की प्रक्रिया के सफल संचालन में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए. 

उन्होंने ओपीडी का पंजीकरण काउंटर खुलने के समय ही कोविड जांच की प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया तथा अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था को इस संबंध में निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए नियमित रूप से अस्पताल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, एडीएम लॉ एन्ड ऑर्डर  चंदन कुमार, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक, प्राचार्य एवं चिकित्सा प्रभारी, सदर अस्पताल के नोडल डॉ राजकुमार सिंह, डीएमएफटी के   शुभम सिंघल व अन्य लोग उपस्थित थे. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों से किया गया विस्तार से विचार-विमर्श

Next Post

उपायुक्त ने किया कैथ लैब का निरीक्षण

Next Post
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश

उपायुक्त ने किया कैथ लैब का निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d