BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in Uncategorized
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों यथा- स्वास्थ्य विभाग, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, मनरेगा, पंचायती राज, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, पशुपालन, जिला नियोजन कार्यालय, तेजस्वनी परियोजना, समेकित बाल विकास परियोजना विभाग आदि के द्वारा स्टाॅल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया.

इस दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय ने विभिन्न स्टाॅलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों व शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावे कार्यक्रम में विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन विवाद से संबंधित विभिन्न आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिये गए. इन सभी प्राप्त शिकायतों का रिकाॅर्ड बनाकर संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए भेजने का निर्देश उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा दिया गया.

प्राप्त आवेदनों का निराकरण करें जल्द से जल्दः उपायुक्त

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नैन्सी सहाय ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को एक-एक कर सुना एवं सभी को आश्वस्त किया कि समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए एक निश्चित समय सीमा तय करते हुए सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें. इसके अलावे उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सभी प्रखण्डों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि उक्त कार्यक्रम हेतु सभी अपने-अपने प्रखण्ड मुख्यालय में आवश्यक व्यवस्था एवं प्रचार प्रसार सुनिश्चित करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का लाभ उठा सके एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर अपने-अपने विभागों के योजनाओं का लाभ योग्य लाभार्थियों को देने, योजना संबंधी शिकायतों का त्वरित निष्पादन एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे विभिन्न जनप्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, डी.आर.डी.ए निर्देशक नयन तारा केरकेट्टा, स्थापना उपसमाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विशाल दीप खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला, कृषि पदाधिकारी रमा शंकर प्रसाद सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रीति कुमारी एवं संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड स्तर पर करें लोगों की समस्याओं का समाधानः उपायुक्त

Next Post

दो सबजोनल कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, आठ हथियार और गोलियां बरामद

Next Post
दो सबजोनल कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, आठ हथियार और गोलियां बरामद

दो सबजोनल कमांडर सहित पांच उग्रवादी गिरफ्तार, आठ हथियार और गोलियां बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d