BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

by bnnbharat.com
November 20, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

वरीय पुलिस अधीक्षक और अपर जिला दंडाधिकारी रांची के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

आला अधिकारियों ने घाटों पर की गई व्यवस्था का लिया जायजा

पूजा समितियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उपायुक्त की अपील राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का करें पालन

रांची: उपायुक्त रांची छवि रंजन ने आज दिनांक 20 नवंबर 2020 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची सुरेंद्र झा और अपर जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा के साथ रांची के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. आला अधिकारियों ने  घाटों पर प्रशासन की ओर से की गयी व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पूजा समितियों को श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक और एडीएम लॉ एंड आर्डर ने सबसे पहले बड़ा तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया. इसके बाद धुर्वा, बटन तालाब, चडरी तालाब और कांके डैम छठ घाट का निरीक्षण किया गया. घाटों पर साफ सफाई, सुरक्षा, लाइटिंग, एनडीआरएफ, पुलिस बल, मजिस्ट्रेट की तैनाती को लेकर उपायुक्त ने जानकारी ली. विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं के आने वाली संख्या और गहराई के बारे में जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने घाटों पर मार्किंग करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त की रांची वासियों से अपील

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रांचीवासियों से सुरक्षा एवं सावधानी के साथ छठ पर्व मनाने की अपील की है. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन के साथ-साथ तीन मंत्र का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का इस्तेमाल करें और हाथों को सैनिटाइज करते रहें.

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची सुरेंद्र झा ने कहा कि कोरोनावायरस को देखते हुए लोग आवश्यक दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें. रांची जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से विभिन्न छठ घाटों पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, एनडीआरएफ और क्यूआर टी की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि कई छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है. एसएसपी ने लोगों से श्रद्धा और सावधानी के साथ पूजा मनाने की अपील की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धोनी ने साक्षी को लेकर किए दिलचस्प खुलासे….

Next Post

छठ घाट में माओवादियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की

Next Post
IPL सट्टेबाजी के विवाद में कई राउंड फायरिंग, भगदड़

छठ घाट में माओवादियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d