BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने किया कृषि उत्पादन बाजार समिति का निरीक्षण….

by bnnbharat.com
October 30, 2020
in Uncategorized
जीवन अनमोल है, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें:- उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

साफ-सफाई के साथ कचड़ा निष्पादन पर दे विशेष रूप से ध्यान

देवघर:- उपायुक्त  कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा कृषि उत्पादन बाजार समिति, देवघर का निरीक्षण कर परिसर स्तिथ दुकान, गोदाम, सड़क, साफ-सफाई आदि की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने मूलभूत सुविधाएं एवं उन्हें व्यवस्थित करने के संबंध में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. इसके अलावे उन्होंने मुख्य सड़क से बाजार समिति को ओर जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया गया एवं सचिव बाजार समिति को निदेशित किया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी देवघर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बाजार समिति के सड़को को बेहतर बनाने की रणनीति बनाते एवं उसपर अविलंब कार्यवाही करे ताकि वाहनों का आवागमन सुगमतापूर्वक हो सके. साथ ही उन्होंने कचड़ा निष्पादन एवं नालियों को व्यवस्थित तरीके से बनवाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया, ताकि बाजार के गंदे पानियों को नाले के माध्यम से  बाहर निकाला जा सके साथ ही बरसात के दिनों में नालियों के जाम होने एवं सड़क पर नालियों के पानी फैलाव ना होने सके. इस सबंध में उपायुक्त ने सचिव बाजार समिति को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि बाजार समिति में काफी संख्या में लोग काम करते है साथ ही रोजाना लोगों का आवागमन भी यहाँ होता है. ऐसे स्थिति में बाजार को साफ-सुथरा रखना और परिसर में पीने का स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश बाजार समिति के सदस्यों को दिया गया. साथ ही उपायुक्त द्वारा सचिव, बाजार समिति को निदेशित किया गया कि बाजार समिति के दुकानों को बेहतर स्थिति में रखे, ताकि उन दुकानों को रेंट पर दे कर राजस्व वसूली में वृद्धि की जा सके.

इसके अलावे उपायुक्त द्वारा बाजार समिति कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न पंजियों की जांच कर अद्यतन स्तिथि से अवगत हुए. आगे उपायुक्त द्वारा बाजार समिति परिसर के अंदर गुलाब फूल के बागवानी का निरीक्षण करते हुए सचिव बाजार समिति को निदेशित किया गया कि दिनांक-15.11.2020 तक बागवानी से झाड़ियों का साफ-सफाई कराते हुए फिर से गुलाब की खेती की तैयारी यहाँ शुरू की जाए. इस दौरान उपायुक्त द्वारा बाजार समिति के सचिव के माध्यम से बाजार समिति में कार्य करने वाले कर्मियों एवं श्रमिको को निदेशित किया गया कि सभी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण से संबंधित गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने कार्य को करेंगे. सबसे महत्वपूर्ण है कि सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए चेहरे को साफ कपड़े या मास्क से ढक कर रखे, हाथों की सफाई के साथ समुचित साफ-सफाई का भी विशेष रूप से ध्यान रखेंगे.  इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित अधिकारी, सचिव बाजार समिति कुमार कुंदन आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत को एकीकृत करने में सरदार पटेल ने सशक्त भूमिका निभाई

Next Post

अवैध शराब निर्माण-बिक्री के विरुद्ध छापेमारी, 1 गिरफ्तार

Next Post
अवैध राशि वसूली करने पर प्रभारी पंचायत सचिव के विरुद्ध दर्ज हुआ एफआईआर

अवैध शराब निर्माण-बिक्री के विरुद्ध छापेमारी, 1 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d