BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने बेलगड़िया टाउनशिप का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन से संबंधित शिकायत निगरानी समिति की बैठक आयोजित
Share on FacebookShare on Twitter


धनबाद
:- देश की सबसे बड़ी पुनर्वास योजना बेलगड़िया टाउनशिप के निरीक्षण में पहुँचे उपायुक्त से निरीक्षण के दौरान सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो ने क्वार्टर निर्माण में संवेदक के द्वारा अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. पिछले दिनों सेप्टिक टैंक के खुला छोड़ देने से हुई दुर्घटना का हवाला देते हुए विधायक ने कहा टाउनशिप में हजारों हजार लोग रह रहे है जिनकी सुरक्षा की गारंटी प्रशासन को लेनी होगी. क्वार्टर की गुणवत्ता पर भी सवाल है. क्वार्टर अभी से जर्जर होते जा रहे है.उपायुक्त ने उनकी मांगों को गम्भीरता से लेते हुए उन्हें आश्वस्त कराया कि अगर कही गड़बड़ी है तो इसकी उच्च स्तरीय जांच कराएंगे इसके लिए स्पेशल जांच कमिटी गठित की जाएगी. अगले एक से डेढ़ माह के भीतर 1 हजार 34 नए विस्थापितों को टाउनशिप में पुर्नवासित कराने को लेकर उपायुक्त निरीक्षण में पहुँचे थे. यहाँ उन्हें फेजवाईज निरीक्षण किया. फेज चार में रह रहे लोगो से बात करके उनकी समस्याएं जानी उन्हें दी जा रही सुविधाओं से अवगत हुए. यहाँ रह रहे अमित चौधरी , सीमा देवी सहित अन्य पुर्नवासित लोगो से बात की. इस दरम्यान उन्हें स्वास्थ्य , रोजगार संबंधी जानकारी ली. रोजगार के मुद्दे पर स्थानीय निषाद ने सुझाव देते हुए बताया कि गोविंदपुर में संचालित होने वाली चप्पल फैक्ट्री से उन्हें जोड़ा जाय तो करीब चार हजार लोगो को सीधे रोजगार मिलेगा. रॉ मेटेरियल तैयार करने में यहाँ के लोगो को इस्तेमाल में लिया जा सकता है. इसके अलावे भी कई और भी सुझाव उपायुक्त को दिया गया. उपायुक्त ने कहा यह सभी बड़े प्रोजेक्ट है जिनपर समय लग सकता है. छोटे छोटे व्यवसाय व स्वरोजगार के प्रति लोगो को ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. फेज 1 के लोगों ने उपायुक्त के समक्ष पानी , बिजली का मुद्दा उठाया. लोगो ने उपायुक्त को अवगत कराया कि पिछले दो माह से मोटर खराब होने की वजह से पानी मयस्सर नही है. बिजली सहित स्वास्थ्य एवं रोजगार व्यवस्था का मुद्दा उठाया. मोटर खराब , बिलीचिंग छिड़काव सहित अन्य में मेंटेनेंस कार्य के निदान हेतु उपायुक्त ने सभी फेज में स्थानीय स्तर पर संचालन समिति का गठन करनें का निर्देश दिया. संचालन समिति में अध्यक्ष , सचिव , कोषाध्यक्ष का पद बांटा जाएगा. समिति कॉलोनी वासियो से न्यूनतम शुल्क लेकर एक फंड तैयार करेगी जिसका उपयोग मेंटेनेंस कार्य मे खर्च किया जाएगा. स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि सभी फेज में मेडिकल सेंटर बनाएंगे जिसमे एएनएम नियुक्त किया जाएगा. सेंटर में दवा आदि चीजे उपलब्ध कराई जाएगी. यहाँ एक छात्र राहुल मिश्रा ने बेलगड़िया से आरएसपी कॉलेज के स्थानांतरण पर नाराजगी जताई. राहुल ने बताया यहाँ आरएसपी ही एक मात्र कॉलेज है जो बेलगड़िया के युवाओ के लिए बेहतर विकल्प है. कॉलेज के हस्तांतरण से कई परेशानी उठानी पड़ेगी. उपायुक्त कहा कि आरएसपी कॉलेज का एक विंग सेंटर बेलगड़िया में रहे इस सम्बंध में अपनी ओर से प्रयास जरूर करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंवला बेर कनोद कटार व डठोर समेत अन्य फलों से सजी है जंगल

Next Post

श्रम मंत्री ने नक्सली इलाके में ग्रामीणों के बीच कपड़े का किया वितरण

Next Post
श्रम मंत्री ने नक्सली इलाके में ग्रामीणों के बीच कपड़े का किया वितरण

श्रम मंत्री ने नक्सली इलाके में ग्रामीणों के बीच कपड़े का किया वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d