BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने किया चिरी स्थित सेंट्रलाइज्ड किचन का निरीक्षण

by bnnbharat.com
February 18, 2021
in समाचार
उपायुक्त ने किया चिरी स्थित सेंट्रलाइज्ड किचन का निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो द्वारा कुडू के चिरी स्थित अन्नामृता फाउंडेशन द्वारा तैयार सेंट्रलाइज्ड किचन का निरीक्षण किया गया. उपायुक्त द्वारा इसमें किचेन की स्थिति, भविष्य में बच्चों को मिड मिल की आपूर्ति किये जाने व इसकी क्षमता का अवलोकन किया. इस मौके पर किचेन के महाप्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किचेन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया जायेगा, जिसके बाद जिले के सरकारी विद्यालयों में मांग के आलोक में मध्याह्न भोजन तैयार किये जायेंगे. वर्तमान में इसकी क्षमता एक दिन में 50-60 हजार बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किये जाने की है. भोजन पूरी तरह साफ व स्वच्छ तरीके से तैयार किया जायेगा. उपायुक्त द्वारा उद्घाटन के लिए तैयारियां पूरी रखने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर एडीपीओ अंब्युज्य पांडेय, भंडरा के प्रखण्ड शिक्षा प्रसार प्रदाधिकारी एस के त्रिपाठी, समग्र शिक्षा के सहायक अभियंता रघुनंदन उरांव, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक पांडेय समेत अन्य मौजूद थे.

उपायुक्त द्वारा कुजरा स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया. इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुषमा मिंज एवं ग्रामीणों द्वारा विद्यालय की चहारदिवारी का निर्माण की योजना को जल्द पूर्ण कराये जाने का अनुरोध किया गया ताकि विद्यालय व इसमें मौजूद संसाधनों को सुरक्षित किया जा सके. साथ ही विद्यालय परिसर में शांतिपूर्वक पठन-पाठन को सुनिश्चित किया जा सके. प्रधानाध्यापिका द्वारा उपायुक्त के समक्ष विद्यालय के लिए एक खेल के मैदान का भी प्रस्ताव रखा गया. उपायुक्त द्वारा विद्यालय की चहारदिवारी निर्माण का कार्य जल्द पूर्ण किये जाने का आश्वासन दिया गया. साथ ही खेल के मैदान के लिए भी सकारात्मक आश्वासन दिया गया.

उपायुक्त द्वारा कुजरा स्थित एकलव्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा विद्यालय परिसर में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल लोहरदगा द्वारा उपलब्ध कराये गये पेयजल व्यवस्था का अवलोकन किया. प्रधानाध्यापिका अमृता मिश्रा द्वारा उपायुक्त के समक्ष विद्यालय के उत्तर-पश्चिम छोर की बाउंड्रवाल को उंचा कराने व कंटीले तारों का घेराव, एक जेनरेटर की सुविधा और सौर उर्जा से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था किये जाने की मांगें रखी गई. उपायुक्त द्वारा इन मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया.

उपायुक्त के भ्रमण कार्यक्रम में आईटीडीए परियोजना निदेशक संजय कुमार, कल्याण पदाधिकारी नारायण राम, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी अमित बेसरा, बालकिशोर शाहदेव समेत अन्य शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुएं में गिरने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Next Post

डायवर्ट हो सकती है रांची से हावड़ा शताब्दी, पटना जनशताब्दी और एल्लेपी

Next Post
इंडियन रेलवे को बड़ा घाटा, पहली बार आय से ज्यादा पैसा वापस

डायवर्ट हो सकती है रांची से हावड़ा शताब्दी, पटना जनशताब्दी और एल्लेपी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d