सभी वेयर हाउस सील की की जांच
संबंधित अधिकारियों को दिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगाह रखने का निर्देश
रांची: शनिवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन ने मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था संबंधी जानकारी ली. साथ ही, सभी वेयर हाउस गेट पर लगाए गए सील की जांच की.
शनिवार को उपायुक्त ने मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया. मासिक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी ली. साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि समय-समय पर प्रतिनियुक्त पुलिसबल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की जांच करना सुनिश्चित करें.
मुआयना के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस के गेट पर लटके सील सहित दरवाजे की स्थिति का भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सील की जांच भी की. साथ ही, संबंधित अधिकारियों से सील की गुणवत्ता एवं प्रारूप संबंधी विस्तृत जानकारी ली.
उन्होंने कहा, “वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सभी जरूरी सुरक्षा प्रोटोकॉल में भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों का शब्दसः अनुपालन सुनिश्चित करें.”

