रांची : उपायुक्त रांची छवि रंजन ने गुरूवार को रांची के खेलगांव स्थित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया. सेंटर स्थित विभिन्न डोरमेट्री का उपायुक्त ने मुआयना किया करते हुए वहां उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की पूरी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए.
उपायुक्त ने कोविड केयर सेंटर में पर्याप्त पेयजल, बिजली व्यवस्था, जनरेटर, शौचालयों की साफ सफाई आदि का मुआयना किया. आपको बताएं कि खेलगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिया गया है.
उपायुक्त ने सेंटर में सुरक्षाकर्मियों की पूर्ण तैनाती का भी निर्देश दिया. सेंटर में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों कर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों कर्मियों की उचित ब्रीफिंग का भी निदेश दिया. सेंटर में तैनात पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए क्या करें और ना करें इससे संबंधित विभिन्न स्थानों पर साईनेज़ पेस्टिंग की गई है.
उपायुक्त ने कहा कि पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमण से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अपनी सेवा सावधानी से दें.

