BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

by bnnbharat.com
March 17, 2021
in समाचार
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

सदर अस्पताल बनेगा स्टेट ऑफ द आर्ट अस्पताल

धनबाद:- स्वास्थ्य विजन प्लान 2023 के तहत सदर अस्पताल को स्टेट ऑफ द आर्ट अस्पताल बनाने के उद्देश्य से किये जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु उपायुक्त   उमा शंकर सिंह ने आज सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि आगंतुक मरीजो के लिए वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था हेतु अधिक कुर्सियों की आवश्यकता है. इस संबंध में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अविलंब व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया. 

उन्होंने बताया कि अगले 6 से 7 महीने में सदर अस्पताल मल्टीइस्पेसिलिटी अस्पताल में तब्दील हो जाएगा. तब तक ओपीडी एवं अन्य व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए हैं. साथ ही सभी चिकित्सकों हेतु अलग चेंबर की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दो एवं चार पहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, मरीजों से मिलने के लिए आने वाले अतिथियों के बैठने, पारा मेडिकल कर्मियों के लिए आवास, गार्डन एवं बच्चों के लिए पार्क की व्यवस्था करने पर विचार विमर्श किया.

साथ ही बैठक करने के लिए सभागार बनाने, पुराने भवन को हटाने, पावर सप्लाई के लिए सौर ऊर्जा, शौचालय एवं जल की व्यवस्था करने पर विचार विमर्श किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, सिविल सर्जन डॉ गोपाल दास, सदर अस्पताल के नोडल डॉ राजकुमार सिंह, डीएमएफटी के   शुभम सिंघल व अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक संपन्न

Next Post

उपायुक्त ने किया जेआरडीए कार्यालय में समीक्षा बैठक

Next Post
पाथकाइंड और लाल पैथ को पॉजिटिव व्यक्ति की रिपोर्ट सर्वप्रथम आईडीएसपी सेल को देने का निर्देश

उपायुक्त ने किया जेआरडीए कार्यालय में समीक्षा बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d