BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीनेशन एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए उपायुक्त ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
स्वास्थ्य कर्मियों में से सफाई कर्मी को लगेगा पहला टीका
Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा:- कोरोना वैक्सीनेशन एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आज पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त   अरवा राजकमल के द्वारा सिविल सर्जन डॉ.ओम प्रकाश गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुंदर मोहन सामड, डी.टी.ओ डॉ भारती मींज, डॉ जगन्नाथ हेंब्रम के साथ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा वैक्सीनेशन हेतु किए गए तैयारियों का जायजा लिया गया तथा वहां पर प्रतिनियुक्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से उनके दायित्व के साथ-साथ वैक्सीनेशन के दौरान संपादित किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. उपायुक्त के द्वारा वैक्सीनेशन को स्टोर करने के लिए तैयार कोल्ड चेन कक्ष का भी अवलोकन करते हुए वैक्सीन के परिवहन की व्यवस्था के बारे में भी विस्तृत रूप से पूछताछ की गई.

उपायुक्त के द्वारा वैक्सीनेशन के दौरान अनिवार्य रूप से एंबुलेंस की उपलब्धता, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए बैकअप टीम, टीकाकरण हेतु आने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का थर्मल चेकिंग, प्रतीक्षा कक्ष, ऑब्जरवेशन कक्ष के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था तथा शत-प्रतिशत सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है तथा इसी क्रम में उपायुक्त के द्वारा सदर अस्पताल चाईबासा में निर्माणाधीन आईसीयू कक्ष का भी अवलोकन किया गया तथा यह उम्मीद जताई गई कि यथाशीघ्र जिले में आईसीयू वार्ड संचालित कर ली जाएगी ताकि जिले में किसी गंभीर बीमारी हेतु आवश्यक आईसीयू की सुविधा जिले वासियों को यहीं पर उपलब्ध हो और किसी को भी इलाज के दौरान इसके लिए जिले से बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मालगाड़ी की एक बोगी हुई बेपटरी

Next Post

विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण का धनबाद बनेगा गवाह

Next Post
स्वास्थ्य कर्मियों में से सफाई कर्मी को लगेगा पहला टीका

विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण का धनबाद बनेगा गवाह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d