BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘बिरसा हरित क्रांति योजना’ के तहत चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार
‘बिरसा हरित क्रांति योजना’ के तहत चल रहे कार्यों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त  नैंसी सहाय द्वारा मारगोमुण्डा प्रखंड स्थित पंदनियां गांव के चोरकट्टा गांव में बिरसा हरित क्रांति योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति से अवगत हुई.

इस दौरान उन्होंने कार्य कर रहे श्रमिकों को साफ-सफाई के साथ-साथ शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने चल रहे आम बागवानी कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया.

साथ ही पूर्व के अनुभवी कृषक जो बागवानी का कार्य पहले भी कर चुके हैं, उनसे बात चीत कर उपायुक्त द्वारा उनका अनुभव साझा किया गया. इसके अलावे उन्होंने अनुभवी कृषक मित्रों से भी अपील करते हुए कहा कि दूसरे कृषकों को भी इससे जुड़ी जानकारी अवश्यक साझा करें, ताकि कृषक प्रेरित होकर इस योजना के तहत लाभान्वित हो सके.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि योजना के तहत ग्रामीणों को फलदार वृक्ष लगाने व उसकी देखभाल करने संबंधी रोजगार मिलेगा. इसमें बुजुर्गों और विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी, ताकि उनके लिए भी रोजगार उपलब्ध हो सके.

इस योजना के जरिये सरकार सड़क किनारे, सरकारी भूमि, व्यक्तिगत या गैर मजरुआ भूमि पर फलदार पौधा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करेगी. इन पौधों की देखभाल की जिम्मेवारी ग्रामीणों की होगी. अगले पांच साल तक पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सहयोग मिलेगा.

उन्हें पौधों का पट्टा भी दिया जायेगा, जिससे वे फलों से आमदनी कर सकें. पौधारोपण के करीब तीन साल बाद प्रत्येक परिवार को 50 हजार रुपये की वार्षिक आमदनी होगी.

साथ ही फलों की उत्पादकता बढ़ने की स्थिति में फलों को प्रसंस्करण व उसके बाजार उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी. इस योजना के तहत पूरे जिले में एक हजार एकड़ में पौधारोपण के साथ दो लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय ने पंदनियां उच्च विद्यालय में क्वारंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. इस दौरान उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वच्छता को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

ज्ञात हो कि लॉक डाउन के कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु पूरे जिले में क्वारेंटाइन सेंटर प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर बनाए गए हैं, जहां पर संदिग्ध तथा जिले से बाहर से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है ताकि उनका बेहतर तरीके से रखरखाव किया जा सके.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय द्वारा क्वारंटाइन सेंटर में बिजली व्यवस्था, शौचालय, शुद्ध पेयजल के साथ सभी मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आर्थिक गतिविधियों को गति देने व रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाना होगा: आलोक दूबे

Next Post

भाजपा कार्यकर्ता नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र के साथ सेवा कर रहे हैं : संजय सेठ

Next Post
भाजपा कार्यकर्ता नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र के साथ सेवा कर रहे हैं : संजय सेठ

भाजपा कार्यकर्ता नर सेवा नारायण सेवा के मंत्र के साथ सेवा कर रहे हैं : संजय सेठ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d