लातेहार: कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर उपायुक्त जिशान कमर ने जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त कमर ने सबसे पहले जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए व्यक्तियों एवं कोरोना से ठीक हो चुके व्यक्तियों की जानकारी ली, एवं संक्रमित व्यक्तियों को कोविड केयर सेंटर में ससमय दवा एवं भोजन मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर किसी भी सेंटर से शिकायत मिली तो संबधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. समीक्षा के दौरान उपायुक्त कमर ने निर्देशित किया कि राज्य के बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को होम क्वारंटाइन करवाऐं.

