BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मतदाता जागरूकता नुक्कड़-नाटक टीम को उपायुक्त ने किया रवाना

by bnnbharat.com
December 2, 2020
in Uncategorized
जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन हो सख्ती सेः-उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर:- जिला   मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय परिसर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2021 कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं को जागरूक करने व अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक टीम को रवाना किया गया.

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि देवघर जिला अन्तर्गत सभी प्रखण्डों एवं नगर निगम क्षेत्र के लोगों को जागरूक व मतदाता पुनरीक्षण सूची में अपना नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से नुक्कड़-नाटक की टीम द्वारा चिन्ह्ति व हाट बाजारों में मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य करेगी. साथ हीं उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि आनेवाले लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बना लें. हम सभी जानते हैं कि मजबूत लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक होता है. परन्तु जब तक मतदाता सूची में नाम दर्ज न हो हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सकते हैं. ऐसे में जबसे जरूरी है कि हम योग्य होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से समय-समय पर मतदाता सूची में संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

इसके अलावे उपायुक्त   मंजूनाथ भजंत्री संबंधित विभाग के अधिकारी को निदेशित किया कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष के आयु पूर्ण कर चुके लोगों का नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में शामिल हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें.

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2021 के तहत् दिनांक-05.12.2020 (दिन-शनिवार) एवं दिनांक-06.12.2020 (दिन-रविवार) को स्पेशल कैम्प का आयोजन सभी मतदान केन्द्रों पर किया गया है. इसके तहत् दिनांक-01.01.2021 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची में यह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ,जो उक्त निर्धारित तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक की आयु पूरी कर रहे हों, वे अपने नजदीकी मतदान केन्द्रों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं अथवा ऐसे कोई भी मतदाता जिनके मतदाता सूची में नाम, लिंग आदि में त्रुटियाँ हो सुधरवा सकते हैं.

इस दौरान उद्घाटन स्वरूप टीम द्वारा समाहरणालय परिसर में वोट के महत्व पर नुक्कड़-नाटक की रोचक प्रस्तुति की गयी, जिसपर उपायुक्त ने सभी को बेहतर कला का प्रदर्शन करने को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया. साथ हीं कोरोना संक्रमण के मद्देनजर टीम के सदस्यों को निदेशित किया कि मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन व साफ-सफाई पर आप सभी विशेष रूप से ध्यान देते हुए चिन्हित् स्थलों पर अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करें.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विशालदीप खलखो, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतिबंधित पान मसाला गुटखा और सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान पर कार्रवाई,दो दिनों में काटे गए 186 चालान,35900 का वसूला गया आर्थिक दंड

Next Post

चोरी कांड का उदभेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post
ठगी करने वाले अंतररार्ज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

चोरी कांड का उदभेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d