BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने पोषण जागरूकता रथ किया रवाना

by bnnbharat.com
September 8, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने पोषण जागरूकता रथ किया रवाना
Share on FacebookShare on Twitter

दुमकाः उपायुक्त राजेश्वरी बी ने मंगलवार को समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से रवाना किए गए पोषण जागरूकता रथ लोगों को कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए जागरूक करेगा. इससे पूर्व उपायुक्त ने कुपोषण को जड़ से खत्म करने का शपथ उपस्थित सभी लोगों को दिलाया.

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कुपोषण मुक्त जिला के निर्माण हेतु आमजनों का सहयोग अति महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा, ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके. पोषण माह के तहत पोषण रथ 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंड, पंचायत व गांवों में जाकर आमजनों को जागरूक करेगा.

इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से लोगों को कुपोषण के प्रति, बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल, स्वस्थ गर्भावस्था के लिए आहार संबंधित आदि कई आवश्यक संदेश दिया जाएगा.

2020 पोषण माह के दो मुख्य उद्देश्य है, पहला अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित और उनकी मॉनिटरिंग करना एवं उनको सुपोषित करना तथा दूसरा किचन गार्डन को बढ़ावा देना ताकि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साग सब्जियों का उपयोग कर लोग सुपोषित रहे.

इसके अलावा विभाग द्वारा तरह तरह के कार्यक्रम के माध्यम से लोगो में जागरूकता फैलाया जाएगा. रेडियो, DD न्यूज, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, एसएमएस इत्यादि के द्वारा महिलाओ में होने वाली बीमारी एनीमिया एवं जन्म से 1000 दिन तक शिशुओं का आवश्यक देखभाल की जानकारी लोगों को दी जाएगी.

इसके अलावा डायरिया मैनेजमेंट, किचन गार्डन, संतुलित आहार, साफ सफाई, हरी साग सब्जियां के लाभ के प्रति भी लोगो में जागरूकता लाया जाएगा. कारोना वायरस के प्रति भी लोगो को जागरूक करने का काम किया जाएगा.

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, सभी प्रखंड की सीडीपीओ, पोषण अभियान के सुधाकर केशरी, राजीव रंजन, उज्ज्वल कुमार एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज ही होगी कोर्ट में रिया की पेशी

Next Post

PUBG Update: पबजी मोबाइल 1.0 हुआ रिलीज, Erangel का मिलेगा सपोर्ट

Next Post
PUBG Update: पबजी मोबाइल 1.0 हुआ रिलीज, Erangel का मिलेगा सपोर्ट

PUBG Update: पबजी मोबाइल 1.0 हुआ रिलीज, Erangel का मिलेगा सपोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d