जामताड़ाः जामताड़ा जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत बनुडीह पंचायत भवन में आज जनता दरवार का आयोजन किया गया.
उपायुक्त जामता गणेश कुमार ,उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार ने जिले के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्यायों का त्वरित निराकरण की पहल की.
इस क्रम में उपायुक्त ने बच्चों का अन्न पराशन कराया. ग्रामीणों की समस्यायों के निदान को लेकर संबंधित विभागों के उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
कई समस्याओं का निदान ऑन स्पॉट किया गया. कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों के बीच उत्साह देखा गया.

