विभिन्न प्रखंडों से अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे लोग
बोकारो:- उपायुक्त राजेश सिंह ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. उन्होंने क्रमवार आम लोगों की शिकायतें सुनी. साथ ही संबंधित विभागों को पदाधिकारी व अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उसका त्वरित समाधान करें.
चार दर्जन से ज्यादा लोगों की शिकायत सुनी
उपायुक्त राजेश सिंह ने चार दर्जन से ज्यादा लोगों की शिकायत सुनी. शिकायत करने वालों में मेन रोड चास निवासी साधना मित्रि मोदक, चास निवासी संजय कुमार, बोकारो इस्पात नगर निवासी पशुराम, तबसुम बीबी, राजेश कुमार, नीरज चैधरी, पार्वती चरण महतो, मुकेश कुमार, संतोषी देवी, अजय कुमार सिंह, रीता कुमारी, प्रतिभा कुमारी आदि शामिल थे.

