BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 लोगों ने लगायी गुहार

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in Uncategorized
जनता दरबार में कुल 70 से अधिक लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर किया फरियाद
Share on FacebookShare on Twitter

किसी ने विधवा पेंशन तो किसी ने वृद्धा पेशन देने की लगाई गुहार

मेदिनीनगर:- समाहरणालय के उपायुक्त कक्ष में आज जनता दरबार लगाया गया. इसमें उपायुक्त शशि रंजन ने बारी-बारी से आमजनों की समस्याएं सुनी. इस दौरान ब्व्टप्क्-19 के संक्रमण के खतरे से बचाव को लेकर एहतियायत बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया. साथ ही सभी के हाथों को सैनेटाइज कराकर प्रवेश कराया गया. सभी मास्क पहनकर जनता दरबार में पहुंचे थे.

आज के ’जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंड, पंचायत व गांवों के 33 व्यक्ति पहुंचे थे, जिन्होंने उपायुक्त से सीधी बात कर उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी. किसी ने विधवा पेंशन तो किसी वृद्धा पेंशन देने की गुहार लगाई. वहीं दिव्यांग पेंशन के लिए भी लोगों ने अनुरोध किया और उससे संबंधित आवेदन दिया. उपायुक्त ने सभी की समस्याएं सुन उसका तत्काल निराकरण कर उन्हें सूचित करने का भरोसा दिया. साथ ही उनके द्वारा दिये गये आवेदन संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए शीघ्र निष्पादन का निदेश संबंधित पदाधिकारियों को दिया.

जनता दरबार में पांकी महुगांई की इना देवी, महेन्द्री देवी, फगनी देवी, बासुदेव भुंईंया आदि ने वृद्धावस्था पेंशन देने की मांग उपायुक्त से की. आमजनों ने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन योजना उनके लिए हितकारी है. इसे मिलने से उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक सहारा होगा. वहीं पंडवा प्रखंड के कोकरसा गांव के तेलियाही टोला निवासी आसपति कुंवर ने विधवा पेंशन और पांकी सकलदीपा के फुलवरिया निवासी चंद्रावती देवी एवं पांकी माड़न के सुभान अंसारी ने उपायुक्त के जनता दरबार में दिव्यांग पेंशन देने की मांग की.  इसके अलावा आपसी जमीन विवाद, जमीन पर सड़क का निर्माण कराये जाने सहित अन्य समस्याओं को रखा. जनता दरबार में आये आमजनों की समस्याओं पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाते हुए इसे तत्काल दूर करते हुए लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उन्हें लाभान्वित करने का निदेश दिया. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध चतरा पुलिस को मिली एक बड़ी कामयाबी

Next Post

मनरेगा में जेसीबी मशीन के उपयोग करने पर प्राथमिकी दर्ज

Next Post
पूजा बाद लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच को लेकर विशेष अभियान

मनरेगा में जेसीबी मशीन के उपयोग करने पर प्राथमिकी दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d