BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

by bnnbharat.com
January 22, 2020
in समाचार
‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्या

Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त अमित कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी.
मोनू कुमार डे ने जमीन से संबंधित समस्या उपायुक्त को सुनाई.

उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति ने 1 एकड़ सरकारी जमीन को गैर कानूनी तरीके से बंदोबस्त करा लिया है. इस जमीन की पुनः नापी कर बंदोबस्ती को रद्द किया जाए.

ग्रामीणों ने स्कूल में चापाकल नहीं होने, खराब एवं जर्जर सड़क, स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के गार्जियन द्वारा सुध नहीं लेने, जमीन का मुआवजा नहीं मिलने, आवास नहीं मिलने, राशन कार्ड, उच्च शिक्षा के लिए विद्यालय में सुविधा देने, स्कूल एवं मंदिर के ऊपर से गुजरने वाले 11000 वोल्ट के तार को हटाने सहित विभिन्न समस्याएं उपायुक्त को सुनाई.

आजाद अंसारी को त्वरित मिला चिकित्सा अनुदान

टुंडी प्रखंड के उपर भोजुडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में उपायुक्त अमित कुमार ने आजाद अंसारी को त्वरित चिकित्सा अनुदान देने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया.

आजाद अंसारी के पिता अहिल अंसारी ने बताया कि वे टुंडी प्रखंड के काशीटांड में रहते हैं. उनका पुत्र जन्म से ही बोल नहीं सकता है. उसके गले से आवाज नहीं निकलती है.

उन्होंने जब सुना कि टुंडी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है तो वे अपने पुत्र को लेकर कार्यक्रम में आए.

उन्होंने उपायुक्त से अपनी पीड़ा बताई। उपायुक्त ने त्वरित सिविल सर्जन को निर्देश देकर उन्हें चिकित्सा अनुदान प्रदान करने तथा हर चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए शिल्प ग्राम को बनाया जाएगा बेहतरीन प्लेटफार्म: उपायुक्त

Next Post

नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हो: रघुवर दास

Next Post
नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हो: रघुवर दास

नृशंस हत्याकांड के आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी हो: रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d