BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद

by bnnbharat.com
June 16, 2020
in समाचार
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की फरियाद
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: देवघर की उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में आज  समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिला के विभिन्न प्रखंडों, ग्राम से आए ग्रामीणों व आम-जन ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिले एवं आवेदन देते हुए समस्याओं को ससमय निराकरण करने की मांग की.

उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उदेद्श्य ग्रामीणों तथा आम-जन की समस्याओं का सरलता पूर्वक समय पर निराकरण करते हुए आवेदकों की समस्याओं का निराकरण करना है.

उन्होंने आगे कहा कि जनता दरबार के माध्यम से सही व्यक्ति, योग्य व्यक्ति को शतप्रतिशत लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाएगा. उपायुक्त महोदया ने जनता दरबार में आये लोगों की समस्याओं को एक-एक कर सुना. जनता दरबार में मुख्यतरू भूमि, पेंशन, आवास, मुआवजा, राशनकार्ड, स्थानांतरण आदि से संबंधित शिकायत प्राप्त हुए.

ज्ञात हो कि आज जनता दरबार में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे.

मौके पर देवघर प्रखंड के भुवनेश्वर महंत ने भूमि अधिगृहन से संबंधित शिकायत की तथा अभय चंद्र झा ने जमीन पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण किये जाने के संबंध में शिकायत की. रीता देवी ने राशन कार्ड दिलवाने की गुहार लगायी. वहीं प्रवासी श्रमिक नितेश कौशिक ने भी काम दिलवाने की गुहार लगायी.

जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें.

इसके अलावे विभिन्न शिकायतों का निष्पादन उपायुक्त द्वारा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर किया गया.

इस दौरान उपायुक्त ने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन एवं मूंह पर हमेशा मास्क लगाने की अपील की. कहा कि कोरोना से हमें डरना नहीं है बल्कि सजग व सचेत रहना है. जब भी घर से बाहर निकले मास्क अवश्य पहने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें. अपनी सुरक्षा अपने हाथों में हैं.

हम जितने अपने आप को सुरक्षित रखेंगे बवअपक-19 के संक्रमण से दूर रह सकते हैं उन्होंने यह भी कहा कि जो भी आवेदन कर्ता जनता दरबार में आते हैं. वे अपने आवेदनों में मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित करें, ताकि उनके आवेदनों पर की गई कार्रवाई की सूचना उनतक पहुंचाई जाए. जिससे कि उनको बार-बार जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़े

आवेदनों में दर्ज शिकायतों, मामलों, समस्याओं को सरलता पूर्वक देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को स्वयं आवेदनों में कार्रवाई का समय निर्धारण करते हुए समय अवधि के अन्दर कार्रवाई प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का दिशा निर्देश दिया.

जनता दरबार के दौरान कार्यपालक दण्डाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग  मीनाक्षी भगत एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गहन स्वास्थ सर्वे की शुरुआत कल, तैयारियां पूरी

Next Post

कोविड-19 को लेकर बचाव हेतु समीक्षा बैठक

Next Post
कोविड-19 को लेकर बचाव हेतु समीक्षा बैठक

कोविड-19 को लेकर बचाव हेतु समीक्षा बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d