BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ओवरऑल चैम्पियन बन कर लौटी टीम से उपायुक्त ने की मुलाकात, दी बधाई

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
खाद्य लाईसेंस कैम्प में 46 आवेदन आये, 12 आवेदनों को ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादित
Share on FacebookShare on Twitter

प्रमण्डल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पलामू बना ओवरऑल चैंपियन

मेदिनीनगर:- प्रमण्डल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनकर लौटे पलामू की टीम से आज  उपायुक्त  शशि रंजन ने मुलाकात की. उन्होंने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी.

बताते चलें कि लातेहार के इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय प्रमण्डल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पलामू ओवरऑल विजेता बना है. उपायुक्त ने कहा कि जिले में ऊर्जावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है. प्रमण्डल में ओवरऑल चैंपियन बनना पलामू जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि जिले के खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्लेटफार्म देने के लिए प्रशासन तत्पर है. उन्होंने कहा कि खेल जीवन का एक अभिन्न अंग है तथा भविष्य निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है. पलामू की विजेता टीम उप विकास आयुक्त   शेखर जमुआर से भी मिली. उप विकास आयुक्त ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी तथा उन्हें इसी तरीके से पलामू का परचम लहराने की शुभेक्षा की.

जिला खेल पदाधिकारी   उमेश लोहरा ने बताया कि लातेहार में आयोजित की गई प्रमण्डल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-19 सिंगल के विजेता शौर्य कुमार बने. वही आकाश और कैफ अंडर-19 डबल के विजेता बने. अभिषेक और विक्की अंडर-19 के उप विजेता बने. मनोज और गुरुजीत ने 35 वर्ष से ऊपर वाले श्रेणी में जीत हासिल की तो शुभम गुप्ता और ऋषि गुप्ता पुरुष डबल तथा अजय ठाकुर और भूषण 35 वर्ष के ऊपर की श्रेणी के उप विजेता बने. वहीं अजय ठाकुर 35 वर्ष के ऊपर के श्रेणी के सिंगल के विजेता बने. विजेता खिलाड़ियों के साथ जितेंद्र कुमार प्रशिक्षक के तौर पर गए थे वहीं वेद प्रकाश टीम मैनेजर के तौर पर गए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

होली को लेकर प्रशासन चौकस, नपेंगे शरारती तत्व

Next Post

21 मार्च को छत्तरपुर अनुमण्डल में मनेगा चावल वितरण दिवस

Next Post
21 मार्च को छत्तरपुर अनुमण्डल में मनेगा चावल वितरण दिवस

21 मार्च को छत्तरपुर अनुमण्डल में मनेगा चावल वितरण दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d