बोकारो: संयुक्त बिहार के दौरान बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तथा बोकारो जिला के पूर्व विधायक अकलू राम महतो के निधन पर उपायुक्त राजेश सिंह ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान अकलू राम महतो का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा झारखंड के निर्माण तथा बोकारो के विकास में उनके द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है.
अकलू राम महतो 1980 के दशक में एक जननायक के रूप में बोकारो जिला में स्थापित थे. उन्होंने समाज के हर वर्ग के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. बोकारो जिला के मजदूरों तथा विस्थापितों के लिए सैदेव एक मसीहा के रूप में वे स्थापित रहे, उनके आकस्मिक निधन से बोकारो जिला ने एक अभिभावक तुल्य समाजसेवी को खो दिया है.