रांची: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है. इसके तहत श्रमायुक्त रामनिवास यादव को साहेबगंज का उपायुक्त बनाया गया है. वहीं राजस्व पर्षद सचिव अबु इमरान को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

