अनुमंडल पदाधिकारी राइस मिलों की व्यवसायिक गतिविधियां बंद कराएंगी
रांची:- रांची के उपायुकत छवि रंजन ने अनुमंडल पदाधिकारी रांची समीरा एस को दो राइस मिलों शाकंभरी राइस मिल एवं हेमराज राइस प्रोडक्ट्स को अगले आदेश तक के लिए उनकी सभी व्यवसायिक गतिविधियों को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया है. उपायुक्त ने दोनों राइस मिलों पर 24 घंटे निगरानी हेतु आवश्यक संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों को प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया है. विदित हो कि उक्त संदर्भ में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अपर सचिव शांतनु कुमार अग्रहरी ने पिछले सप्ताह रांची जिले के हेमराज राइस मिल का निरीक्षण किया था एवं प्रगति पूर्णतः असंतोषजनक पाया था. जिले के सभी राइस मिलों को अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) लोकेश कुमार मिश्र एवं अनुमंडल पदाधिकारी रांची समीरा एस द्वारा भी लगातार धान अधिप्राप्ति कार्यों में तेजी लाने हेतु चेतावनी दी गई थी.

