रांची: कोविड-19/कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन समिति, रांची की अध्यक्षता में एक कंट्रोल टीम का गठन किया गया है. यह टीम विभिन्न उद्देश्यों से तैयार की गई अलग-अलग टीमों का निरीक्षण एवं प्लान तैयार करेगी.
Also Read This: कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए RPF और GRP द्वारा चलाया गया अभियान
इस गाइडलाइन के तहत कंट्रोल टीम के अलावा सिंगल विंडो हेल्पलाइन, पब्लिक अवेयरनेस एंड मीडिया सर्विलांस टीम, पेरिमेटर सर्विलांस टीम, ब्लॉक/पंचायत/वार्ड लेवल टीम, मटेरियल एन्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट टीम, ह्यूमन रिसोर्सेज ट्रबलशूटिंग एवं क्वारेंटाइन मैनेजमेंट टीम, हेल्थ केयर सर्विलांस टीम. ये सभी टीमें मुख्य कंट्रोल टीम को दैनिक प्रतिवेदन के साथ रिपोर्ट करेंगे.
Also Read This: निर्भया के दोषियों को फांसी होने की खुशी में राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मनाई जश्न
मुख्य कंट्रोल टीम में उपायुक्त रांची राय महिमापत रे के अलावा इस टीम में वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची, उप विकास आयुक्त रांची, एसडीओ रांची, एसडीओ बुंडू, सिविल सर्जन रांची, डिस्ट्रिक्ट आईडीएसपी ऑफिसर रांची और यूनिसेफ के रीजनल कंसलटेंट, एनएचएम के प्रतिनिधि सहित रिम्स के डॉ. मनोज कुमार इसके सदस्य होंगे.

