BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त रांची ने किया दौरा, सुधार क्षेत्र पर की चर्चा

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in Uncategorized
मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का उपायुक्त रांची ने किया दौरा, सुधार क्षेत्र पर की चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter
  • नामकुम प्रखंड के विभिन्न मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का किया दौरा

  • केंद्र में सेविका/सहिया से की सीधी बात

  • सीडीपीओ के साथ सुधार के क्षेत्र पर की चर्चा

  • इंडियन ऑयल कारपोरेशन के सीएसआर फंड से विकसित किए गए हैं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

रांची: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची छवि रंजन ने नामकुम प्रखंड के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने सेविका, सहिया और कम्युनिटी के सदस्यों से बातचीत भी की.

होरहप, पुरनाडीह और सरायटोला मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का उपायुक्त ने किया दौरा

उपायुक्त छवि रंजन ने होरहप, पुरनाडीह और सरायटोला स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र दौरा किया. प्रखंड के विभिन्न मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) को लेकर सीडीपीओ को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने ग्रोथ चार्ट की जांच की और सीडीपीओ के साथ सुधार के क्षेत्र पर चर्चा की.

आईओसीएल के सीएसआर फंड से विकसित किए गए हैं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र

इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फंड के माध्यम से नामकुम प्रखंड के 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया गया है. जिला प्रशासन और आईओसीएल के बीच इसे लेकर पूर्व में ही एमओयू साइन किया गया था.

इन मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को मानसिक, शैक्षणिक और शारीरिक रूप से विकसित करने के लिए विशेष ध्यान दिया गया है. मुख्य फोकस बच्चों के पोषण को लेकर है ताकि बच्चे कुपोषण का शिकार न हो और जो कुपोषण के शिकार हैं, उन पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

इन आंगनबाड़ी केन्द्रों को ज्वाॅयफुल लर्निंग सेंटर के रुप में विकसित किया गया है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे शहरी क्षेत्र के प्राइवेट स्कूलों की तरह खेल-खेल में पढ़ सकेंगे. इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी आंगनबाड़ी केन्द्रों को उपलब्ध करायी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पहाड़ी मंदिर बाबा का लाखों लोगों ने किया ऑनलाइन दर्शन

Next Post

उपचार के दौरान शिक्षक संजीव शुक्ला की हुई मौत, चल रहा था उपचार

Next Post
उपचार के दौरान शिक्षक संजीव शुक्ला की हुई मौत, चल रहा था उपचार

उपचार के दौरान शिक्षक संजीव शुक्ला की हुई मौत, चल रहा था उपचार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d