BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदर प्रखंड के हेसलबार पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों के कार्यो की प्रशंसा

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
सदर प्रखंड के हेसलबार पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों के कार्यो की प्रशंसा

सदर प्रखंड के हेसलबार पहुंचे उपायुक्त, ग्रामीणों के कार्यो की प्रशंसा

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहार: सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सोच को लेकर उपायुक्त जिशान कमर अतिसुदरवर्ति सदर प्रखंड के हेसलबार गांव पहुंचे एवं गांव में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए केला बगान का निरीक्षण किया एवं केला बगान को देख कर उपायुक्त गदगद हो गए. इस दौरान उन्होंने केला बगान को लेकर ग्रामीणों की प्रशंसा भी की. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त कमर को ग्रामीणों के द्वारा केला बगान में सिंचाई सुविधा की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने तत्काल भूमि संरक्षण विभाग से तालाब निर्माण कार्य करवाने का भरोसा दिलाया एवं सिंचाई की सुविधा अविलंब करवाने की बात कही. मौके पर एनडीसी बंधन लांग, प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक, सीओ हरिश कुमार, जिप सदस्य विनोद उरांव, योजना पदाधिकारी उपेन्द्र राम, गोपनीय शाखा के आशीष पांडे, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक शिव प्रसाद यादव, मुखिया समेत विभिन्न विभाग के कर्मी एवं हेसलबार गांव के ग्रामीण मौजूद थे.

केला बगान को देख गदगद हुए उपायुक्त, खुद बगान की खींची तस्वीर

हेसलबार गांव में लगे केला बगान का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त जिशान कमर बगान को देख कर गदगद हो गए एवं खुद केला बगान की तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद किया.

आंगनबाड़ी एवं अधूरे विद्यालय भवन का भी किया निरीक्षण

उपायुक्त जिशान कमर ने हेसलबार गांव में बने आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आंगनबाड़ी की जानकारी ली एवं सेविका को विभाग के माध्यम से संचालित सभी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त पोचरा गांव में वर्षो से अधूरे पड़े उच्च विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

करंट लगने से मृत बीएसएफ जवान के परिजनों को महीनों बाद मिला दो लाख का मुआवजा

Next Post

रैपिड एक्शन फोर्स ने किया मार्च

Next Post
रैपिड एक्शन फोर्स ने किया मार्च

रैपिड एक्शन फोर्स ने किया मार्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d