BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देर रात स्वर्णरेखा घाट पहुंचे उपायुक्त, शवों के दाह संस्कार के कार्य का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
देर रात स्वर्णरेखा घाट पहुंचे उपायुक्त, शवों के दाह संस्कार के कार्य का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

कहा-  दाह संस्कार में नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या

रांची: कोविड-19 संक्रमण से मृत मरीजों के अंतिम संस्कार कार्य का निरीक्षण करने उपायुक्त  छवि रंजन देर रात घाघरा स्थित स्वर्णरेखा घाट पहुंचे. देर रात करीब 2ः30 बजे उपायुक्त छवि रंजन घाघरा घाट पहुंचे. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर उत्कर्ष गुप्ता एवं इंसिडेंट कमांडर अरविंद कुमार भी थे.

उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि रविवार शाम से ही यह बातें सामने आ रही थी कि हरमू मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह में खराबी के कारण पार्थिव शरीरों का दाह संस्कार नहीं हो पा रहा है. मामला संज्ञान में आते ही जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग से घाघरा घाट पर पार्थिव शरीर के दाह संस्कार की व्यवस्था की गई.

पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार कार्य का निरीक्षण करने घाघरा घाट पहुंचे उपायुक्त  छवि रंजन ने कहा कि हरमू मुक्तिधाम स्थित विद्युत शवदाह गृह ठीक होने तक कोविड-19 संक्रमण से मृत मरीजों के दाह संस्कार के लिए रांची नगर निगम के सहयोग से यह वैकल्पिक व्यवस्था जारी रहेगी.

उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि पार्थिव शरीर के दाह संस्कार में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी. जिला प्रशासन और रांची नगर निगम के प्रयास से कोरोना संक्रमण से मृत मरीजों का दाह संस्कार पूरे विधि विधान से किया जाएगा.

घाघरा घाट पर रविवार और सोमवार दो दिनों को मिलाकर रात 2ः30 बजे तक कुल 52 पार्थिव शरीर का दाह संस्कार किया गया. निरीक्षण के दौरान अंतिम संस्कार कार्य में लगे कर्मियों को उपायुक्त ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का खौफ: रिक्शा चालक आधे घंटे तक पड़ा रहा सड़क किनारे, नहीं बढ़े मदद को हाथ

Next Post

विस्फोट मे बर्बाद हुए कई घर ,फिर भी कुछ लोगों ने क्षेत्र छोड़ने से किया इनकार

Next Post
विस्फोट मे बर्बाद हुए कई घर ,फिर भी  कुछ लोगों ने क्षेत्र छोड़ने से किया इनकार

विस्फोट मे बर्बाद हुए कई घर ,फिर भी कुछ लोगों ने क्षेत्र छोड़ने से किया इनकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d