BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

29 दिसंबर की तैयारियों की समीक्षा करने उपायुक्त पहुंचे टाउन हॉल

by bnnbharat.com
December 24, 2020
in समाचार
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू
Share on FacebookShare on Twitter

सरकार के एक साल पूर्ण होने पर कार्यक्रम का होगा आयोजन

मेदिनीनगर: सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष में राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के तैयारियों की समीक्षा करने आज उपायुक्त शशि रंजन टाउन हॉल पहुंचे. इस दौरान उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, जिला सूचना एवम विज्ञान पदाधिकारी रणवीर सिंह, सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी अज़फर हसनैन मौजूद थे. 

टाउन हॉल पहुंच उपायुक्त ने राज्य एवं जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों  में योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, परिसंपत्तियों का वितरण एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन से संबंधित समीक्षा की. उन्होंने बताया कि 29 दिसम्बर को होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण किया जाना है. राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सम्पन्न होने के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी.

ऑनलाइन प्रसारण की व्यवस्था हेतु उपायुक्त ने डीआईओ रणवीर सिंह को निदेशित किया. इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन हेतु उन्होंने टाउन हॉल की साफ सफाई करवाने तथा 200 लोगों को सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए बैठाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. 

मौके पर मौजूद उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान टाउन हॉल परिसर में कृषि, जेएसएलपीएस, मत्स्य, वनाधिकार पट्टा सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे जहां परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. उपायुक्त ने योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन, परिसंपत्तियों का वितरण एवं अन्य गतिविधियों से संबंधित सूची एवं रिपोर्ट सौंपने का निदेश दिया, ताकि कार्यक्रम आयोजन के दौरान उक्त गतिविधियां कराई जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिलावासियों को मिलेगा बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष का लाभः मंदिर प्रभारी

Next Post

बड़ी कामयाबी: अल बदर के 4 आतंकी गिरफ्तार

Next Post
2 शातिर चोर लाखों रुपये मूल्य के सामान के साथ गिरफ्तार

बड़ी कामयाबी: अल बदर के 4 आतंकी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d