BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने गरीब कल्याण योजना की समीक्षा की, कई निर्देश दिये

by bnnbharat.com
August 12, 2020
in समाचार
आर सेटी एडवाइजरी कमेटी की बैठक, प्रशिक्षण देने पर चर्चा
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में ‘गरीब कल्याण अभियान’ की समीक्षा बैठक की गई. इस अभियान का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को उनके स्थानीय प्रखंड /पंचायत में ही रोजगार उपलब्ध कराना है. उपायुक्त समीक्षा में प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत उपलब्ध कराए गए कार्य दिवस, 14वें वित्त आयोग के तहत संचालित योजनाओं में प्रवासी मजदूरों की भागीदारी, विभिन्न निर्माण कार्यों में प्रवासी मजदूरों की भागीदारी पर बात की.

बैठक में सर्वप्रथम मनरेगा के तहत विभिन्न प्रखंडों में सम्मिलित किये गए प्रवासी मजदूरों की संख्या की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया है कि मनरेगा के अंतर्गत जो योजनाएं चल रही हैं, उसमें प्रवासी मजदूरों काम दिया जा सकता है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी को आदेश दिया गया कि मनरेगा के अंतर्गत 14वें वित्त आयोग से जो भी कार्य होने हैं, जो योजनाएं विलंब हो रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए. उसमें प्रवासी मजदूरों को जोड़ा जाए.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो प्रवासी मजदूर बाहर से आये हैं उन सभी को राशन खाद्यान्न मिल रहा है या नहीं, इसकी समीक्षा कर लें. खाद्यान्न वितरण के तहत जिले में खाद्यान्न का आवंटन,  खाद्यान्न का उठाव, खाद्यान्न का वितरण और लाभुक को संबंधित माह का खाद्यान्न मिला है या नहीं, इसकी भी समीक्षा कर लें. किसी की मृत्यु भूख से न हो, यह सुनिश्चित कर लें. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करायें. जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जुलाई के राशन प्राप्त हो चुका है, वितरण शुरू हो गया है.

उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि बाहर से अपने गृह जिला लौटे मजदूरों को सरकारी योजनाओं में लगाएं. काम दें, खाद्यान्न उपलब्ध करायें. पलायन रोकें.

उपायुक्त द्वारा श्रम अधीक्षक को निदेश दिया गया कि जेएसएलपीएस और प्रखंड पदाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए बाहर से आये प्रवासी मजदूरों के राशन कार्ड की उपलब्धता की स्थिति स्पष्ट करें. कितने मजदूर परिवार के पास राशन कार्ड नहीं है. वर्तमान व्यवस्था के अंतर्गत राशन उन्हें मिलना है, उन्हें आपूर्ति विभाग के सहयोग से उपलब्ध कराएं.

उपायुक्त द्वारा बैठक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को आदेश दिया गया कि जिले में पेंशन की विभिन्न योजनाओं के तहत जो रिक्तियां हैं, उन्हें जल्द भरा जाए.सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक द्वारा जानकारी दी गई कि जो रिक्तियां थीं, उनमें से अधिकतर रिक्तियां भर ली गयी हैं.

सभी कार्यपालक अभियंताओं द्वारा योजनावार जानकारी दी गयी कि किन-किन योजनाओं में कितने मजदूरों को काम दिया गया है. उपायुक्त द्वारा अधिक संख्या में अन्य राज्यों से लौटे स्थानीय मजदूरों को कार्य मे लगाने का आदेश दिया.

बैठक में उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, अपर समाहर्ता अंजनी मिश्र, अनुमण्डल पदाधिकारी ज्योति झा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुराधा कुमारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी महेंद्र कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ए आई उरांव, पथ निर्माण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रविन्द्र कुमार, आरईओ के कार्यपालक अभियंता मनमोहन झा, भवन प्रमंडल के अभियंता व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस की बड़ी सफलता, 10 लाख की शराब की बड़ी खेप जब्त

Next Post

बेंगलुरु हिंसा: थाने पर पत्थरबाजी, गाड़ी-ATM में तोड़फोड़, देखें क्या हैं सुबह के हालात

Next Post
बेंगलुरु हिंसा: थाने पर पत्थरबाजी, गाड़ी-ATM में तोड़फोड़, देखें क्या हैं सुबह के हालात

बेंगलुरु हिंसा: थाने पर पत्थरबाजी, गाड़ी-ATM में तोड़फोड़, देखें क्या हैं सुबह के हालात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d