धनबाद:- डीएमएफटी के तहत ली जाने वाली योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु योजनाओं का ग्राम-वार्ड सभा से पारित होना आवश्यक है. साथ ही सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा. यह बातें उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने समाहरणालय के सभागार में डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान कही.
उपायुक्त ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) से शुरू की गई सभी योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग करने के उद्देश्य से विकसित प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम वेब पोर्टल पर डीएमएफटी से ली गई योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है. साथ ही डीएमएफटी से ली गई सभी योजनाओं के प्रगति की विस्तृत जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहती है. इस संबंध में उन्होंने डीएमएफटी प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट को उक्त वेब पोर्टल पर ससमय सभी जानकारियां अपलोड करने का निर्देश दिया.
बैठक में उपायुक्त उमाशंकर सिंह, नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, सिविल सर्जन डॉ० गोपाल दास, जिला खनन पदाधिकारी अजित कुमार, पीएचइडी 1 एवं 2 के कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी पीएमयू के नितिन पाठक, शुभम सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

