BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने की जेआरडीए की समीक्षा

by bnnbharat.com
December 3, 2020
in समाचार
उपायुक्त ने की मानवाधिकार आयोग एवं लोकायुक्त के लंबित मामलों की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

एलॉटमेंट और शिफ्टिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का दिया निर्देश

धनबाद:- धनबाद के उपायुक्त   उमा शंकर सिंह ने आज झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने रेडी-टू-मूव 1074 आवासों में लोगों को शिफ्ट करने के लिए तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने लोगों को शिफ्ट करने के लिए 11 दिसंबर तक सभी को एलॉटमेंट लेटर भेजने तथा 13 से 23 दिसंबर तक सभी 1074 लोगों को नोटिस कर फिर शिफ्टिंग की प्रक्रिया आरंभ करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्य को सभी मिशन मोड में संपन्न करेंगे. लोगों को नए आवास में शिफ्ट करने से पूर्व कार्यपालक दंडाधिकारी एवं सिविल इंजीनियर आवासों का निरीक्षण कर उसमे सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे.

बैठक में स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट पर चर्चा की गई. साथ ही भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को भूमि का विवरण उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया. 

उपायुक्त ने जेआरडीए के कार्यों की निगरानी व गति प्रदान करने के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (पीएमयू) गठित करने तथा शिफ्टिंग प्रक्रिया पर सतत निगरानी करने के लिए कोषांग का गठन करने का निर्देश दिया.

बैठक में उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, उप विकास आयुक्त   दशरथ चंद्र दास, उप समाहर्ता भूमि सुधार   सतीश चंद्रा, परामर्शी जेआरडीए   सुनील दलेला, महाप्रबंधक मास्टर प्लान, क्षेत्रीय निदेशक क्षेत्र संख्या 2 सीएमपीडीआईएल, मुख्य प्रबंधक (भू संपदा) बीसीसीएल   बी के लाल, प्रभारी पदाधिकारी जेआरडीए श्री बंधु कच्छप सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रोशनी नाडर मल्होत्रा बनी देश की सबसे अमीर महिला, दूसरे नंबर पर रही ये

Next Post

कोविड-19 के वैक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक

Next Post
भारत में कब तक आएगी Covid-19 वैक्सीन AIIMS निदेशक ने दी पूरी जानकारी

कोविड-19 के वैक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d