BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त जिशान कमर ने की आइटीडीए से संचालित योजनाओं की समीक्षा

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त जिशान कमर ने की आइटीडीए से संचालित योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त जिशान कमर ने की आइटीडीए से संचालित योजनाओं की समीक्षा

Share on FacebookShare on Twitter
  • बिरसा आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सीओ को स्थल भ्रमण का दिया निर्देश

  • सौ प्रतिशत बच्चों का आधार एवं बैंक खाता विभाग में जमा करवाने को लेकर डीएसई का दिए निर्देश

 

लातेहार: उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में आइटीडीए से संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई. समीक्षा बैठक में उपायुक्त कमर के द्वारा विभाग से संचालित योजनाओं की बारी-बारी से जानकारी ली गई. कार्य की प्रगति को देख कर उपायुक्त कमर ने नाराजगी व्यक्त किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को संचालित योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया.

इस दौरान उपायुक्त कमर के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया संचालित योजनाओं का लाभ सही लाभूक को मिले एवं ससमय सभी योजनाऐं पूर्ण हो, ऐसा नहीं होने पर विभाग के पदाधिकारियों पर जबावदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी. बैठक के दौरान उपायुक्त कमर ने बिरसा आवास की समीक्षा में पाया कि वर्ष 2018-19 में जिले में बिरसा आवास निर्माण के लिए 707 आवास स्वीकृत किए गए लेकिन अबतक महज 301 आवास ही पूर्ण हुए है. वहीं 397 आवास अभी भी अधूरे है जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया एवं जिला कल्याण पदाधिकारी, सीओ एवं कल्याण पर्यवेक्षक को सभी लंबित आवस को पूर्ण करने की जिम्मेवारी सौंपी.

उपायुक्त कमर ने निर्देश दिए कि आवास पूर्ण करने के लिए डीडब्बलूओ एवं सीओ लाभूको के घर पहुंच कर उनके आवास का निरीक्षण कर आवास निर्माण कार्य में तेजी लाएगें एवं इसकी रिर्पोट सौंपेगें. बैठक में उपायुक्त कमर विभाग से दिए जाने वाले बच्चों के छात्रवृति योजना की जानकारी ली जिसमें पाया कि जिले के कुल एक लाख 23 हजार 2 सौ 47 बच्चों में अबतक 95 हजार 4 सौ 97 बच्चों का ही खाता एवं आधार विभाग में जमा किया गया है. वर्तमान में 27 हजार 7 सौ 50 बच्चों का डाटा अभी भी अप्राप्त है जिस पर उन्होंने कहा कि जिले में एक भी बच्चा छात्रवृति से वंचित नहीं अन्यथा सीधी कार्रवाई की जाएगी.

उपायुक्त कमर के द्वारा डीएसई को अविलंब बच्चों का आधार एवं बैंक खाता विभाग में जमा करने का निर्देश दिया. बैठक में विभाग के माध्यम से संचालित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कर उपायुक्त कमर के द्वारा आइटीडीए निर्देशक विंदेश्वरी ततमा को सभी योजना को सही लाभूको को देने एवं ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर आइटीडीए निर्देशक विंदेश्वरी ततमा, जिला शिक्षा पदाधिकारी छठु विजय सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी विष्णु प्रसाद पंडित, लव कुमार, मनोज कुमार, राज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंजुमन इस्लामिया का आम चुनाव 23 फरवरी को

Next Post

साहेबगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपराधिक घटनाओं को लेकर SP को सौंपा आवेदन

Next Post
साहेबगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपराधिक घटनाओं को लेकर SP को सौंपा आवेदन

साहेबगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स ने अपराधिक घटनाओं को लेकर SP को सौंपा आवेदन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d