BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आज के जनता दरबार में पूरे एक्शन में नज़र आये उपायुक्त शशि रंजन

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
खाद्य लाईसेंस कैम्प में 46 आवेदन आये, 12 आवेदनों को ऑन द स्पॉट किया गया निष्पादित
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर:- पाण्डु से आये दो लोगों की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को पाण्डु अंचल से पत्राचार कर दोषी व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए कार्यवाही करने का निर्देश दिया.दरअसल,पाण्डु से आये दो अलग-अलग व्यक्तियों ने उपायुक्त को बताया कि 2019 में वज्रपात होने से उनके मवेशियों की मौत हो गयी थी तब से लेकर अब तक कई बार अंचल के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें आज तक मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है.इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को उचित कार्रवाई करने के साथ ही पाण्डु अंचलाधिकारी को फोन कर मुआवजा नहीं दिए जाने संबंधित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इसी तरह पाटन के नावाजयपुर से आयी फूलवंती कुंवर ने उपायुक्त को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वो आवास का निर्माण करा रही है.

उन्होंने उपायुक्त को बताया कि डोर लेबल तक का कार्य पूर्ण हो जाने बावजूद दूसरे किस्त का भुगतान नहीं किया जा रहा है.उन्होंने पंचायत सेवक एवं रोजगार सेवक पर बीस हज़ार रुपये मांगने का आरोप लगाया.इस पर उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर को पाटन जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया.

इसी तरह चैनपुर के बांसडीह से आये बिनोद कुमार तिवारी ने अपना केसीसी ऋण माफ करने को लेकर अनुरोध किया. इसी तरह डाल्टनगंज से आये राजेश उदयपुरी ने लोकसभा चुनाव के बकाया राशि के संबंध में आवेदन दिया.

उपरोक्त के अलावे आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी,वृद्धा पेंशन,विकलांग पेंशन,प्रधानमंत्री आवास व म्यूटेशन से जुड़े कुल 26 आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर 15 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने चाईबासा जलापूर्ति योजना का किया शिलान्यास

Next Post

जेएमएम पश्चिम बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को समर्थन

Next Post
जेएमएम पश्चिम बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को समर्थन

जेएमएम पश्चिम बंगाल में नहीं लड़ेगा चुनाव, टीएमसी को समर्थन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d