BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने शिकायत पर लिया संज्ञान, पैथकाइंड लैब एवं सेंटेविटा अस्पताल को नोटिस जारी

कोविड 19 के प्रसार के दौर में प्राइवेट एवं पब्लिक संस्थाओं को मिलकर करना होगा काम

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने शिकायत पर लिया संज्ञान, पैथकाइंड लैब एवं सेंटेविटा अस्पताल को नोटिस जारी
Share on FacebookShare on Twitter

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

हर एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण, लापरवाही के लिए कोई रियायत नहीं

 

रांची : कोविड 19 के बढ़ते संभाव्य प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह से हर जगह पर निगरानी बनाए हुये है. ऐसे ही एक मामले में प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच टीम द्वारा एक कोविड-19 मरीज की रिपोर्ट पैथकाइंड लैब द्वारा पॉजिटिव बताने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जबकि सदर अस्पताल रांची एवं मेडिका हॉस्पिटल द्वारा करवाये गए आरटीपीसीआर में उसी व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी. इसके मद्देनजर जांच टीम द्वारा उपायुक्त रांची छवि रंजन के संज्ञान में मामले को लाया गया था, जिसके बाद उपायुक्त रांची ने पैथकाइंड लैब के खिलाफ़ संबंधित मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है. उक्त नोटिस में उपायुक्त द्वारा पैथकाइंड लैब को नोटिस जारी करते हुए संबंधित मामले में नोटिस जारी किया गया है. साथ ही लैब को 2 दिनों के अंदर अपने जवाब के साथ हाजिर होने का निदेश दिया गया है. जारी नोटिस में उपायुक्त  छवि रंजन ने लैब से आईसीएमआर द्वारा प्राप्त सभी प्रमाण पत्रों की प्रति पेश करने का निर्देश दिया है.

उपायुक्त ने कहा कि, “कोविड19 का प्रसार जिला सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है. ऐसे में प्राइवेट,  पब्लिक सहित सभी संबंधित संस्थाओं को अपना काम पूरी जिम्मेवारी एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पूरा करने की हिदायत दी गई है. अगर कोई भी सरकारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि जारी शो कॉज नोटिस में संबंधित मरीज के बारे में जानकारी देते हुए लैब से टेस्ट रिपोर्ट संबंधी सवाल किए गए हैं.

सेंटेविटा के खिलाफ नोटिस जारी

एक अन्य मामले में जिला प्रशासन ने सेंटेविटा अस्पताल के खिलाफ नोटिस जारी किया है. अस्पताल को एक मरीज को कोविड +ve पाए जाने पर दाखिला नहीं देने के आरोप में नोटिस दिया गया है.

उपायुक्त के निर्देश पर सेंटेविटा अस्पताल को किसी मरीज का कोविड टेस्ट करने की प्राप्त अनुमति के संबंध में आईसीएमआर एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुमति पत्र के बारे में नोटिस जारी किया गया है. वहीं शो कॉज नोटिस में सेंटेविटा अस्पताल द्वारा मरीज को दाखिल नहीं करने एवं कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसकी जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध नहीं कराने के संबंध में दी गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नोडल अधिकारी के साथ एसपी ने ठूठीबारी कोतवाली का किया दौरा

Next Post

चन्दौली में देशी-विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, गोरखपुर से हावड़ा भेजी जा रही थी

Next Post
चन्दौली में देशी-विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, गोरखपुर से हावड़ा भेजी जा रही थी

चन्दौली में देशी-विदेशी करेंसी के साथ युवक गिरफ्तार, गोरखपुर से हावड़ा भेजी जा रही थी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d