BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने लिया लोयोला स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने लिया लोयोला स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त ने लिया लोयोला स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर घोषित लॉकडाउन में देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी अपने घर लौट रहे हैं. इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम के प्रवासियों को राज्य के दूसरे जिले में ट्रेन से पहुंचने के उपरांत बस से जमशेदपुर लाया जा रहा है. जहां सभी के स्वाब का सैंपल लोयोला स्कूल में जांच के लिए लिया जा रहा है.

तमिलनाडु से ट्रेन में टाटानगर पहुंचे पूर्वी सिंहभूम के श्रमिकों एवं बस से दूसरे जिलों से लाए गए प्रवासियों का लोयोला स्कूल में मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य जांच कराई गई. वहीं अन्य शहरों से भी प्राइवेट वाहन से शहर पहुंचने वाले लोगों का मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग कराया गया. उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन ने लोयोला स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेडिकल टीम एवं प्रतिनियुक्त अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मेडिकल टीम को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए चिकित्सा जांच की सलाह दी गई. वहीं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया.

मौके पर प्रतिनियुक्त सर्विलांस टीम के सदस्यों द्वारा सभी की लिस्टिंग की गई. सभी का नाम, पता, ट्रैवल हिस्ट्री, मेडिकल हिस्ट्री, फोन नंबर दर्ज किया गया है. साथ ही सभी को क्वारंटाइन में रहने के दौरान क्या सावधानियां बरतनी है इसकी भी जानकारी दी गई. अपर जिला दंडाधिकारी(विधि व्यवस्था) नंदकिशोर लाल की देखरेख में प्रतिदिन प्रवासियों के मेडिकल थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोल्हान DIG ने 120 पुलिसकर्मी को दिया PPE किट

Next Post

ब्रेकिंग: लोहरदगा में कोरोना की धमक, 1 संक्रमित मरीज की पुष्टि, 218 पहुंचा आंकड़ा

Next Post
ब्रेकिंग: लोहरदगा में कोरोना की धमक, 1 संक्रमित मरीज की पुष्टि, 218 पहुंचा आंकड़ा

ब्रेकिंग: लोहरदगा में कोरोना की धमक, 1 संक्रमित मरीज की पुष्टि, 218 पहुंचा आंकड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d