BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने श्रद्धालुओं की व्यस्थाओं व सुविधाओं का लिया जायजा

by bnnbharat.com
February 16, 2021
in समाचार
बाबा बैद्यनाथ की झलक को दर्शाते हुए देवघर एयरपोर्ट परिसर का प्रारूप होगा तैयारः उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: बसंत पंचमी को लेकर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री द्वारा मंदिर प्रांगण, क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क और उसके आस-पास के क्षेत्रों का अवलोकन कर विधि-व्यवस्था व देवतुल्य श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी हाल-चाल व जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी.

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त  मंजुनाथ भजंत्री द्वारा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पुलिस के जवानों व दंडाधिकारियों की टीम को निदेशित किया गया कि रुट-लाइन बाबा मंदिर व उसके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाय एवं कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण में उनका सहयोग किया जाये.

साथ हीं उपायुक्त ने कहा कि बसंत पंचमी के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष कर हो रही सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता है. ऐसे में आवश्यक है कि अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर विधि-व्यवस्था और भीड़ व्यवस्थापन हेतु सेवा भाव के साथ मुस्तैदी से अपने कर्तव्य स्थल पर डटे रहें, ताकि यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण, सुरक्षा व बेहतर व्यवस्था के साथ हर संभव सुविधा मुहैया करायी जा सके.  

इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा मंदिर में सुबह से हीं जलार्पण को लेकर श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है. इसके साथ हीं बाबा बैद्यनाथ के तिलकोत्सव में शामिल होने मिथिलांचन से तिलकहरूओं का आगमन लगातार बाबा नगरी में देखने को मिल रहा है. बाबा के जलार्पण के बाद पश्चात बाबा का तिलकोत्सव भी किया जायेगा. खुद को देवी पार्वती के मायका पक्ष का लोग मानने वाले मिथिलांचल के श्रद्धालु इसे वार्षिक उत्सव के रूप में मनाते हैं.

यही वजह है कि देवघर में मिथिलांचल के लोग चार-पांच दिन पूर्व से हीं बाबा नगरी में जुटने लगते है. देवघर के प्राचीनतम पंजीकृत मेलों में एक बसंत पंचमी मेले में मिथिलांचल के कांवरिये सभी उत्तरवाहिनी सुल्तानगंज गंगाघाट से जल भर पैदल कांवर लेकर बाबा दरबार पहुंचते हैं. मिथिलांचल के कांवरियों की अपनी अलग पहचान उनके कांवर से ही हो जाती है. तिलकहरूए के नाम से जाने वाले मिथिला के कांवरिया बाँस का कांवर लेकर कमाची से बने बंद डाले में सुरक्षित गंगाजल लेकर बैद्यनाथधाम पहुंचे हैं.

सामूहिक पूजा, भोजन, आवासन और अंतिम दिन बसंत पंचमी पर तिलक चढ़ाने के बाद उत्सव भी मनाते हैं. वहीं जिला प्रशासन द्वारा बसंत पंचमीं के अवसर पर श्रद्धालुओं की होने वाली अप्रत्याशित भीड़ को लेकर पहले से हीं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी दुरूस्त कर ली गई थी. बैरिकेडिंग के अलावे दंडाधिकारी व जगह-जगह पर पुलिस के जवानों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी थी.

इसके अलावे पुरानी परंपरा के अनुरूप बाबा मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में मुख्य पूजा तिलकोत्सव संध्या में शुरू होगी. साथ हीं बाबा के निमित्त आम्र मंजर, पंचमेवा, अबीर व फल चढ़ाये जायेंगे. इसके साथ हीं बाबा व सभी बाईसों मंदिरों में विशेष भोग मलपुआ अर्पित किया जायेगा.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार यादव, प्रशिक्षु आईआएस संदीप मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तिलकहरुओं से पटी बाबानगरी, भोलेनाथ पर अबीर चढ़ाने के साथ शुरू होती है मिथिला की होली

Next Post

अर्जुन मुंडा ने रामा जोइस के निधन पर किया शोक व्यक्त

Next Post
जनजातीय बच्चों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताः अर्जुन मुंडा

अर्जुन मुंडा ने रामा जोइस के निधन पर किया शोक व्यक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d