BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने कोरोना मरीजों के साथ की वीडियो मुलाकात

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने कोरोना मरीजों के साथ की वीडियो मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने मरीजों से लिया हाल चाल एवं व्यवस्था का जायजा

  • मरीजों ने उपायुक्त को व्यवस्था को लेकर कराया अवगत, कहा- व्यवस्था से नहीं कोई शिकायत

रांची: शनिवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन ने रांची जिलान्तर्ग संचालित कोविड अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर में एडमिट कोविड संक्रमित मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात की.

इस दौरान उपायुक्तछवि रंजन ने कई कोविड संक्रमित मरीजों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बात चीत कर उनका हाल चाल लिया. साथ ही उन्होंने सभी को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त भी किया.

उपायुक्त रांची छवि रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोविड पॉजिटिव मरीजों से बात चीत कर उनका हाल चाल लिया. उपायुक्त ने इस दौरान कई मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

साथ ही उन्होंने सभी मरीजों से अस्पताल एवं कोविड केयर सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. बात चीत के दौरान मरीजों ने उपायुक्त श्री छवि को उपलब्ध सुविधाओं को लेकर खुशी व्यक्त की.

बात चीत के दौरान सभी मरीजों ने उपलब्ध सुविधाओं में किसी प्रकार की कोई कमी न होने की बात कही. इसके साथ ही लोगों ने खाने-पीने की अच्छी व्यवस्था एवं साफ-सफाई को लेकर समुचित व्यस्वथा के बारे में जानकारी दी.

उपायुक्त, छवि रंजन ने सभी मरीजों को जल्द से जल्द ठीक हो कर निकलने के लिए शुभकामनाएं दी. साथ ही उन्होंने सभी मरीजों को जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया.

सिम्प्टोमैटिक मरीजों से बात चीत के दौरान उन्होंने ठीक होने के 28 दिनों के बाद स्वेच्छा से रिम्स पहुंच कर प्लाज्मा/ब्लड डोनेट करने की अपील की. ताकि इसका उपयोग प्लाज्मा थैरेपी के जरिए अन्य मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सके.

इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी संक्रमितों को ठीक हो कर निकलने के बाद कम से कम 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने की सलाह भी दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नगर निगम कार्यालय 13 अगस्त तक के लिए बंद

Next Post

पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 3 गिरफ्तार

Next Post
पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, 3 गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d