BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने बाघमारा सीएचसी का किया दौरा, मॉडल सीएचसी बनाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
उपायुक्त ने बाघमारा सीएचसी का किया दौरा, मॉडल सीएचसी बनाने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद, उमा शंकर सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बाघमारा का दौरा किया. 

इस अवसर पर उन्होंने एमओआइसी बाघमारा डॉ मनीष कुमार के साथ सभी वार्ड एवं कमरों का निरीक्षण किया. साथ ही वहां चल रहे कोविड-19 प्रतिरोधी टीकाकरण को भी देखा. अस्पताल की साफ-सफाई एवं टीकाकरण की व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की.

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विजन प्लान 2023 में अन्य सीएचसी के साथ-साथ बाघमारा सीएचसी को मॉडल सीएचसी बनाने का निर्णय लिया है. जिसमें कुपोषण ट्रिटमेंट सेंटर, नवजात शिशुओं के लिए केयर कॉर्नर, स्टेबलाइजेशन यूनिट, टीकाकरण, मात्री छाया के तहत स्तनपान कराने की व्यवस्था, लक्ष्य मानक के अनुरूप प्रसव के लिए डिलीवरी रूम, रक्त संग्रह यूनिट, बायो मेडिकल वेस्ट, परिवार नियोजन सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी. टेलीमेडिसिन के द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श, मानसिक परामर्श की व्यवस्था होगी. यह आईपीएचएस मानकों के अनुरूप होगा और चौबीसों घंटे सातों दिन कार्यरत रहेगा. 

इसके लिए उन्होंने एमओआइसी बाघमारा को डीएमएफटी के शुभम सिंघल एवं नितिन कुमार से संपर्क कर कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बाघमारा  सुनिल कुमार प्रजापति, अंचल अधिकारी बाघमारा   राजेश कुमार, मीनाक्षी रानी गुड़िया व अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

170 से अधिक वाहन चालकों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच

Next Post

शेरो सर्वे में 80 लोगों की हुई जांच

Next Post
शेरो सर्वे में 80 लोगों की हुई जांच

शेरो सर्वे में 80 लोगों की हुई जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d