BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने किया प्लाज्मा डोनेशन कैंप और रिम्स का दौरा, डोनर को किया सम्मानित

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
उपायुक्त ने किया प्लाज्मा डोनेशन कैंप और रिम्स का दौरा, डोनर को किया सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter
  • दूसरी बार डोनेट कर रहे डोनर को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर किया सम्मानित

  • कैंप पर ली अब तक के डोनेशन की जानकारी

  • देर रात डोनेशन करने पहुंचे जवान को फोन कर कहा, “धन्यवाद, हमें गर्व है”

रांची: गुरुवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन ने रिम्स स्थित प्लाज्मा डोनेशन कैंप का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्लाजमा डोनेशन के लिए पहुंचे एक डोनर से मुलाकात भी की एवं उन्हें प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया.

कोविड 19 से संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु रिम्स रांची में प्लाजमा थैरेपी की शुरुआत की गई है. इसके मद्देनजर रांची जिला प्रशासन एवं रिम्स के संयुक्त प्रयास से “प्रतिरक्षक: The Saviour” नाम से प्लाज्मा डोनेशन अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत कोविड19 से ठीक हो चुके मरीजों को प्लाज्मा डोनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

गुरुवार को उपायुक्त छवि रंजन ने प्लाज्मा डोनेशन कैंप का दौरा करने के दौरान वहां उपस्थित अधिकारियों से प्लाज्मा डोनेशन से संबंधित पूरी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थित एक डोनर से भी मुलाकात की. डोनर से मिलकर उपायुक्त ने उन्हें लोगों की मदद करने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर उन्हें सम्मानित भी किया.

मोरहाबादी के रहने वाले डोनर विनोद कुमार का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा, “न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि पूरी रांची को आप के ऊपर गर्व है. आप जैसे लोग जब तक हैं तब तक हमें को से लड़ने की ताकत हमें मिलती रहेगी.”

डोनर विनोद कुमार ने उपायुक्त को आश्वस्त करते हुए कहा कि, “मैं यहां दूसरी बार स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आया हूं. अगर जरूरत पड़ी तो मैं तीसरी बार भी आऊंगा.”

साथ ही, आमजनों से अपील करते हुए मैं यह कहना चाहता हूं कि, “प्लाज्मा डोनेशन एक प्रकार का रक्तदान ही है. इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है. मैं कोविड 19 से ठीक होने के बाद दो बार प्लाजमा दान कर चुका हूं. आप सभी जो कोई भी प्लाज्मा दान करना चाहते हैं, कृपया रिम्स स्थित कैंप में आएं. यहां किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. इसके अतिरिक्त आमजनों के बैठने एवं इंतजार करने की समुचित साफ-सुथरी व्यवस्था की गई है.”

उपायुक्त, छवि रंजन ने बुधवार देर रात रिम्स के आईसीयू वार्ड में एडमिट डॉक्टर के लिए प्लाजमा डोनेट करने पहुंचे रांची पुलिस के जवान, लल्लू कुमार यादव को वहीं से फोन लगा कर उनका उत्साहवर्धन किया. साथ ही, उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि, “आपने बहुत ही अच्छा काम किया है. आपके प्लाज्मा डोनेशन की वजह से किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. धन्यवाद, हमें आप पर गर्व है.”

आमजनों से अपील करते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “कम से कम 28 दिन या अधिकतम 60 दिन पहले कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों से मेरी अपील है कि आप रिम्स स्थित हमारे प्लाज्मा डोनेशन कैंप में आएं एवं प्लाज्मा डोनेट करें.

रांची पुलिस सहित सीआईएसफ, जगुआर के जवानों सहित कई लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया है और कर रहे हैं. इसमें किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है. साथ ही, एक बार डोनेट करने के 15 दिनों के बाद आप फिर से प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं.

गौरतलब है कि बुधवार को भी उपायुक्त ने शहर के कई सामाजिक संगठनों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी की थी. जहां उन्होंने सभी स्वयं संस्थाओं से आमजनों को प्लाज्मा डोनेशन करने हेतु प्रेरित करने की अपील की थी. उन्होंने कहा था, “सभी लोग अपने अपने स्तर से इस मुहिम की जागरूकता को लेकर प्रयास करें.”

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमितों के उपचारात्मक उपाय के रूप में प्लाज्मा थेरेपी हेतु प्लाज्मा डोनेशन की आवश्यकता होती है. यह प्लाज्मा दान उन लोगों से स्वैच्छिक रूप से लिया जा रहा है, जो कोरोना से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं. इसके अतिरिक्त उपायुक्त के निदेशानुसार जल्द ही एक प्लाज्मा मैनेजमेंट पोर्टल की भी शुरुआत की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हमें अपने सैन्य शक्ति पर गर्व है, अदम्य साहस से कर रहे राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा: राज्यपाल

Next Post

कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी संभालें: संजय राऊत

Next Post
वीर सावरकर एक महान आदमी थे और हमेशा रहेंगे: संजय राउत

कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व राहुल गांधी संभालें: संजय राऊत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d