BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उपायुक्त ने दी राष्ट्रीय पारा गेम्स में सफल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

by bnnbharat.com
March 26, 2021
in समाचार
उपायुक्त ने दी राष्ट्रीय पारा गेम्स में सफल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स, कंकड़बाग, पटना में दिव्यांग खिलाड़ियों हेतु आयोजित 17वीं राष्ट्रीय पारा गेम्स में धनबाद जिले के सफल खिलाड़ियों को आज उपायुक्त ने शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

दरअसल 8 मार्च 2021 को अजय पासवान, गोविंद प्रसाद नोनिया, मोहम्मद आजाद तथा कुमार गौरव ने उपायुक्त से मुलाकात की थी. उन्होंने बताया था कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स, पटना में आयोजित होने वाले 17वीं राष्ट्रीय पारा गेम्स हेतु उनका चयन हुआ है, परंतु आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वे इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने इस संबंध में उपायुक्त से आर्थिक मदद करने का आवेदन दिया था. उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया   नकुल प्रसाद साहू को इन खिलाड़ियों को सीएसआर मद से आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया था. 

राष्ट्रीय दिव्यांग वेलफेयर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष  प्रमोद यादव ने बताया की उपायुक्त के निर्देश पर इन खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता प्राप्त हुई जिसके उपरांत इन्होंने राष्ट्रीय पारा गेम्स में भाग लिया. सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त की है. अजय कुमार पासवान ने 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ में, मोहम्मद आजाद ने गोला फेंक प्रतियोगिता में, गोविंद प्रसाद नोनिया ने 100 मीटर की दौड़ में तथा कुमार गौरव ने गोला फेंक प्रतियोगिता में सफलता पाई है.

इन सभी खिलाड़ियों के कोच श्री राज कपूर महतो ने तथा इन सभी दिव्यांग खिलाड़ियों ने सफलता अर्जित करने पर उपायुक्त तथा जिला प्रशासन प्रशासन द्वारा प्रदान किए गए मदद हेतु आभार प्रकट किया. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सहयोग करने पर ही उन्हें प्रोत्साहन मिला तथा उन्होंने अपना पूरा दमखम लगा कर 17वीं राष्ट्रीय पारा गेम्स में सफलता पाई है.

इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री ईशा खंडेलवाल ने अपने कार्यालय कक्ष में इन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा इन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना के द्वारा आज दिनांक 26.03.2021 को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. 

उक्त गोष्टी में  पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय लोहरदगा एवं लोहरदगा के सभी थाना  प्रभारी उपस्थित हुए .  अपराध गोष्ठी में विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी – बारी सभी थाना प्रभारी से की गई . साथ ही आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए : – सभी थाना प्रभारी को नक्सलियों के  खिलाफ सूचना आसूचना संकलन करने का निर्देश दिया गया, साथ ही नक्सल समस्या को उच्च प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, अपराध नियंत्रण, जुआ – शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी अनुसंधान नियंत्रण में यूडी कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक करवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए .

महिला उत्पीड़न बलात्कार अपहरण जैसे कांडों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने हेतु आदेश दिया गया . होली के अवसर पर सुरक्षा – व्यवस्था बनाए रखने हेतु अवश्य करवाई करने का निर्देश दिया गया .सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना को देखते हुए भारत एवं झारखंड सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने हेतु निर्देश दिया अपराध गोष्टी के दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया जिनमें पुलिस मुख्यालय लोहरदगा परमेश्वर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोहरदगा मंटू कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी  कुड़ू अनिल उरांव, थाना प्रभारी सेंन्हा सूरज प्रसाद, आरक्षी गोविंद कुमार, एवं तकनीकी शाखा से नीरज कुमार शामिल थे. सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना के द्वारा इनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहरः स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- CM ले सकते हैं बड़ा फैसला, रोज कर रहे हैं समीक्षा

Next Post

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय एनजीओ सेंसीटाईजेसन कार्यशाला संपन्न

Next Post
पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय एनजीओ सेंसीटाईजेसन कार्यशाला संपन्न

पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला स्तरीय एनजीओ सेंसीटाईजेसन कार्यशाला संपन्न

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d