BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सदर अस्पताल में बने वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

by bnnbharat.com
January 11, 2021
in समाचार
कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

टू-वे कनेक्टिविटी और लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी का उपायुक्त छवि रंजन ने लिया जायजा

रांची:- देशभर में 16 जनवरी 2021 से कोविड वैक्सीनशन की शुरुआत हो रही है. इस दिन झारखंड में दो वैक्सीनेशन सेंटर की लॉन्चिंग स्पॉट से टू-वे कनेक्टिविटी होगी. टू-वे कनेक्टिविटी के लिए सदर अस्पताल, रांची में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का चयन किया गया है.

सदर अस्पताल रांची में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में टू- वे कनेक्टिविटी और लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी का जायजा लेने आज दिनांक 11 जनवरी 2021 को उपायुक्त  छवि रंजन पहुंचे. इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन  बीबी प्रसाद भी थे. अस्पताल परिसर का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने टू-वे कनेक्टिविटी और लाइव स्ट्रीमिंग के लिए स्थल का चयन किया एवं उपयुक्त व्यवस्था के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उपायुक्त ने टेंट, ब्रॉडकास्टिंग, लाइव स्ट्रीमिंग आदि को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए.

उपायुक्त  छवि रंजन ने बताया कि पहले चरण में हेल्थ वर्कर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दिया जाएगा. इसके लिए 25000 हेल्थ वर्कर्स का डाटाबेस तैयार कर लिया गया है और इसे कोविन एप पर रजिस्टर भी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि हर दिन प्रत्येक सेंटर में 100 लाभार्थियों को वैक्सीन दिया जाएगा.

लाभार्थियों से पीएम कर सकते हैं बात

सिविल सर्जन, रांची श्री वीबी प्रसाद ने बताया कि 16 जनवरी 2021 से शुरू होने वाले कोविड वैक्सीनेशन के लॉन्चिंग स्थल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के सदर अस्पताल में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर के लाभार्थियों से बात कर सकते हैं. यह बातचीत टू-वे कनेक्टिविटी के माध्यम से होगी. जिसकी तैयारी का उपायुक्त ने आज सदर अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया.

उन्होंने बताया कि रांची में सदर अस्पताल के अलावा जितने भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र में दस – दस वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं. हर सेंटर पर वैक्सीनेशन ऑफिसर, वैक्सीनेटर और आवश्यक मानव बल की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों पर किये जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

Next Post

15 जनवरी को किसानों के समर्थन महंगाई के खिलाफ राजभवन घेराव की रणनीति बनी

Next Post

15 जनवरी को किसानों के समर्थन महंगाई के खिलाफ राजभवन घेराव की रणनीति बनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d