BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मतदाता दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक’

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
‘मतदाता दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की बैठक’
Share on FacebookShare on Twitter

‘राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारी की भी की समीक्षा’

रांची:- राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की तैयारी को लेकर आज दिनांक 18 जनवरी 2021 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने बैठक की. समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक में उपायुक्त रांची   छवि रंजन ने सभी सात ईआरओ को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता  हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम करें. मतदाता जागरूकता के लिए उपायुक्त ने यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम- प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया.

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार, रांची आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के बारे में उप निर्वाचन पदाधिकारी से उपायुक्त ने विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के कार्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

’उपायुक्त रांची की युवाओं से अपील’

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त ने जिला वासियों खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता पहचान पत्र सिर्फ एड्रेस प्रूव और आई कार्ड नहीं है, आपको संविधान के तहत वोट करने का अधिकार मिलता है. 18 या 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोग लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं. अगर आप जागरुक रहेंगे तो लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं.

उपायुक्त ने कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह फॉर्म-6 भरें या फिर ऑनलाइन आवेदन दें. साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, खासकर 16 से 17 साल के युवाओं को ताकि वो अट्ठारह वर्ष के होते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 4 शातिरों को चोरी की 7 मोटरसाइकिलें के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

Next Post
हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d