BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजनाओं के तहत चल रहे कार्य का किया निरीक्षण

by bnnbharat.com
June 12, 2020
in समाचार
उप विकास आयुक्त ने मनरेगा योजनाओं के तहत चल रहे कार्य का किया निरीक्षण
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची जिला में मनरेगा योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल द्वारा लगातार की जा रही है.

पिछले दिनों उन्होंने ओरमांझी, कांके, नगड़ी और इटकी प्रखंड में मनरेगा योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यो की विस्तार से समीक्षा की. रातू और मांडर प्रखंड का दौरा किया और यहां मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ दोनों प्रखंडों में मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं का निरीक्षण करते हुए उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि मनरेगा योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को जोड़ा जाए और इन्हें जॉब कार्ड उपलब्ध कराया जाए.

साथ ही उन्होंने मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. अनन्य मित्तल ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सक्षम मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार दिया जाए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके.

उन्होंने कहा कि सभी गांव में मनरेगा योजना के तहत कम से कम 5- 6 योजनाएं चलाई जाएं. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त मित्तल ने कहा कि कार्य करने वाले मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में अनुपालन करें. कुछ मजदूरों द्वारा मास्क का इस्तेमाल नहीं किए जाने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि हर हाल में कार्य के दौरान मास्क पहनना सुनिश्चित किया जाए.

इसके अलावा उप विकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने मांडर और रातू प्रखंड में ट्रेंच कम बंड, डोभा, नाली निर्माण, बोरा बांध निर्माण और बागवानी योजना का भी निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

05 कोरोना संक्रमितों की हुई पहचान

Next Post

विकास की योजनाओं को दें गति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Next Post
विकास की योजनाओं को दें गति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विकास की योजनाओं को दें गति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d