BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गंदगी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त ने किये बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

by bnnbharat.com
August 8, 2020
in Uncategorized
गंदगी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त ने किये बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आगामी 15 अगस्त, 2020 तक आयोजित होने वाले गंदगी मुक्त भारत अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश.

उन्होंने अभियान के दौरान जिले को गंदगी मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा बनाये गए गाइड लाइन के अनुसार सभी निर्धारित कार्यक्रम करने एवं जिले को स्वच्छ बनाने का निदेश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बनाये गए नियमों का अनुपालन भी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

गंदगी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है-

उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने बोकारो जिलावासियों से अपील की कि गंदगी मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है, लेकिन यह तभी संभव है जब इस अभियान में जिले के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो.

उन्होंने जिले के प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर एवं मुहल्ले की सफाई की जिम्मेदारी लेने की अपील की ताकि बोकारो जिला को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके, ताकि जिलेवासी स्वथ्य रह सके.

आगामी 15 अगस्त, 2020 तक LOB के तहत शौचालय का निर्माण करना सुनिश्चित करें-

उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद ने सभी जिला समन्वयक, प्रखंड समन्वयक एवं सोशल मोबिलाइजर को निदेश दिया कि आगामी 15 अगस्त, 2020 तक LOB के तहत शौचालय का निर्माण करना सुनिश्चित करेंगे तथा NOLB के शौचालय का निर्माण आगामी 25 अगस्त, 2020 तक किया जाना सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने सभी प्रखंड समन्वयक एवं सोशल मोबिलाइजर को निदेश दिया कि गंदगी मुक्त भारत अभियान को भी ससमय करना सुनिश्चित करेंगे.

बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता पेयजल स्व्च्छता विभाग चास संजय प्रसाद,  कार्यपालक अभियंता पेयजल स्व्च्छता विभाग तेनुघाट रामप्रवेश राम सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नये विस भवन की सीलिंग गिरने से रघुवर सरकार में लूट-खसोट का खुलासा हुआ: आभा सिन्हा

Next Post

बोकारो सदर अस्पताल में एक और कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म 

Next Post
बोकारो सदर अस्पताल में एक और कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म 

बोकारो सदर अस्पताल में एक और कोविड-19 पॉजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d