BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उप विकास आयुक्त ने की बैठक, डुप्लीकेट राशन कार्डों की जांच पर हुई चर्चा

सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को कार्य में लापरवाही बरतने पर डीडीसी ने लगायी फटकार

by bnnbharat.com
June 3, 2020
in समाचार
उप विकास आयुक्त ने की बैठक, डुप्लीकेट राशन कार्डों की जांच पर हुई चर्चा

उप विकास आयुक्त ने की बैठक, डुप्लीकेट राशन कार्डों की जांच पर हुई चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : उप विकास आयुक्त, रांची, अन्नय मित्तल की अध्यक्षता में रांची समाहरणालय में सुषुप्त राशन एवं डूप्लीकेट राशन कार्डों की जाँच करते हुए अपात्र राशन कार्डधारियों के राशन कार्ड रद्द करने को लेकर बैठक हुई.

बैठक में जानकारी दी गयी कि राँची जिला अंतर्गत कुल 89479 नये राशन कार्ड आवेदन लंबित हैं. साथ ही राँची जिला में 42684 संदिग्ध डूप्लीकेट UID वाले राशन कार्डधारी लाभुक हैं.  इसके अलावा 5050 वैसे कार्डधारी हैं, जिनके द्वारा पिछले छः माह से राशन का उठाव नहीं किया गया है, जिसकी भौतिक जाँच हेतु प्रत्येक जन वितरण प्रणाली की दुकान पर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दिनांक 31.05.2020 पूर्ण करने का आदेश दिया गया था. कुछ शिक्षकों द्वारा राशन कार्ड का कार्य नहीं करने एवं आना-कानी करने से कार्य विलंब हुआ. इसे लेकर उप विकास आयुक्त, राँची द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारियों को फटकार लगाई गई.

अब तक शिक्षकों द्वारा कुल 680 राशन कार्ड रद्द करने का प्रस्ताव समर्पित किया गया है तथा डूप्लीकेट UID वाले कार्डधारियों के सत्यापन का कार्य लक्ष्य के विरूद्ध लगभग पचास प्रतिशत किया गया है. शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति युद्धस्तर पर कार्य करते हुए दैनिक प्रतिवेदन की मांग करते हुए अविलंब लक्ष्य पूर्ण करने का निदेश दिया गया.

बैठक में श्रीमती मीना, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, राँची, जिला शिक्षा अधीक्षक, राँची, सभी सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, राँची जिला उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लखीसराय में आज फिर मिले 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज

Next Post

Big Breaking: झारखंड के 12 जिलों से मिले 49 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 775

Next Post
Big Breaking: झारखंड के 12 जिलों से मिले 49 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 775

Big Breaking: झारखंड के 12 जिलों से मिले 49 नए कोरोना मरीज, आंकड़ा पहुंचा 775

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d