BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

उप विकास आयुक्त ने किया नव निर्मित ब्लड बैंक का निरीक्षण, दिये महत्वपूर्ण निर्देश

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in Uncategorized
उप विकास आयुक्त ने किया नव निर्मित ब्लड बैंक का निरीक्षण, दिये महत्वपूर्ण निर्देश

उप विकास आयुक्त ने किया नव निर्मित ब्लड बैंक का निरीक्षण, दिये महत्वपूर्ण निर्देश

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार मिश्रा ने आज सदर अस्पताल परिसर में विशेष केंद्रीय सहायता मद से नव निर्मित ब्लड बैंक व राजकीय आदर्श विद्यालय, खूंटी का आचैक निरीक्षण किया. व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारी आवश्यक दिशा निर्देश दिये.

ब्लड बैंक- नव निर्मित ब्लड बैंक का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंजीकरण व मेडिकल परीक्षण कक्ष, रिफ्रेशमेंट एंड रेस्ट रूम, स्टेरिलाइजेशन एंड वाशिंग रूम, टीटीआई लैब, सरोलाॅजी लैब, खून संग्रहण कक्ष व अन्य आधरभूत संरचना का मुआयना किया. ब्लड बैंक में अधिष्ठापित विविध उपकरणों के साथ आवश्यक चिकित्सक सहित अन्य स्टाॅफ की जानकारी ली.

मौके पर उप विकास आयुक्त को सिविल सर्जन डाॅ. प्रभात कुमार ने बताया कि ब्लड बैंक को संचालित करने हेतु सभी आवश्यक उपकरण एवं चिकित्सक, लैब टेकनिशियन सहित अन्य स्टाॅफ उपलब्ध हैं. ब्लड बैंक को चालू कराने की सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई. सीएस ने बताया कि शीघ्र ही ब्लड बैंक को चालू कर दिया जाएगा. उन्होंने उप विकास आयुक्त को बताया कि ब्लड बैंक में पांच सौ बैग ब्लड संग्रह किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि संग्रहित ब्लड 35 दिनों के बाद एक्सपायर हो जाता है.

मौके पर उप विकास आयुक्त ने ब्लड बैंक परिसर का सुंदरीकरण व साफ-सफाई का निर्देश दिये. विद्युत संरक्षण करने का निर्देश दिया गया.

राजकीय आदर्श विद्यालय- उप विकास आयुक्त ने राजकीय आदर्श विद्यालय, खूंटी के निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्कूल में आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने छात्रों व शिक्षकों की संख्या की जानकारी प्राप्त की. मौके पर विद्यालय के प्रधानाघ्यापक ने उप विकास आयुक्त को वर्ग कक्ष, किचेन रूम एवं स्टोर रूम निर्माण कराने की मांग की.

उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न 7 राजकीय विद्यालयों को मर्ज कर राजकीय आदर्श विद्यालय, खूंटी को स्थापित किया. इससे छात्रों की उपस्थिति बढ़ी है. शिक्षकों की कमी की समस्या का निराकरण हुआ है. उन्हें एक छत के नीचे गुणवतापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिजल्ट सुधार को लेकर प्राचार्य को दिया गया ज्ञापन

Next Post

अंतरंगी रिश्ता: नाबालिग छात्र के साथ भागी 26 साल की महिला टीचर

Next Post
अंतरंगी रिश्ता: नाबालिग छात्र के साथ भागी 26 साल की महिला टीचर

अंतरंगी रिश्ता: नाबालिग छात्र के साथ भागी 26 साल की महिला टीचर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d