दीदी बाड़ी योजना का किया शुभारंभ
रांची:- रांची के बेड़ो प्रखंड में जामटोली पंचायत के पंडरा गांव में विभिन्न विकास योजनओं का सकारात्मक परिणाम दिख रहा है. मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, जोहार परियोजना, खाद उपलब्धता, दीदी बाड़ी योजना सहित अन्य विकास योजनओं का यहां के ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है. उपविकास आयुक्त रांची अनन्य मित्तल ने आज दिनांक 09 फरवरी 2021 को पंडरा गांव का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का अवलोकन एवं उद्घाटन किया.
दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ
मनरेगा अंर्तगत पंडरा ग्राम में 28 दीदी बाड़ी योजना चल रहे हैं, इनमें उप विकास आयुक्त द्वारा मुनसेश्वरी देवी, शिबू गोप एवं सरस्वती देवी के दीदी बाड़ी योजना का उदघाटन किया गया.
पंडरा ग्राम को रासायनिक खाद के प्रयोग से मुक्त करने के उद्देश्य से चार वर्मी कंपोस्ट पिट एवं दो नाडेप पिट योजना प्रारंभ किया गया है. जिसका अवलोकन उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया. मनरेगा योजना अंतर्गत 15 एकड़ में ट्रेंच कम बंड योजना पंडरा ग्राम में पूर्ण कर लिया गया है. इसका अवलोकन भी उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया.
पंडरा ग्राम में उप विकास आयुक्त द्वारा लाल देव, मटन गोप, लक्ष्मी देवी, काली सिंह, मोहन गोप एवं तपेश्वर गोप के आवास का उद्घाटन किया गया. पंडरा ग्राम में कुल 59 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें 45 वर्ष पूर्ण हो चुका है.
मशरुम उत्पादन दे रहा तिगुना फायदा
पंडरा गांव में मशरुम उत्पादन से लोगों को काफी फायदा मिल रहा है. पंडरा ग्राम में जेएसएलपीएस द्वारा 16 महिलाओं को प्रशिक्षण देकर मशरुम की खेती प्रारंभ की गई है एवं जोहार परियोजना के द्वारा पंडरा ग्राम में पॉलीहाउस का निर्माण किया गया है जिसका भी अवलोकन विकास आयुक्त द्वारा किया गया.
दौरे के क्रम में उप विकास आयुक्त रांची द्वारा मनरेगा के मजदूरों जिन्होंने 15000 से 17000 की राशि की मजदूरी से कमाई की है को प्रोत्साहन करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इनमें काफी सिंह, विक्रम, बिरसा मुंडा एवं पूनम उरांव शामिल हैं. साथ ही मशरूम की खेती में प्रोत्साहित करने के लिए पूर्णिमा कुमारी, विभा कुमारी, ज्ञानी देवी को भी प्रशस्ति पत्र उप विकास आयुक्त रांची एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सोनी द्वारा प्रदान किया गया.
मौके पर सभी ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, रोजगार सेवक , पंचायत सेवक, जन सेवक, सहायक अभियंता, श्रैस्च्ै के सदस्य, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बेड़ो इत्यादि शामिल थे.
